Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : प्रशासनिक अधिकारियों ने दिव्यांगों की बनाई होली सामग्री की...

Kanpur News : प्रशासनिक अधिकारियों ने दिव्यांगों की बनाई होली सामग्री की जमकर की खरीदारी

– होली के शुभ अवसर पर कलेक्ट्रेट में हस्त निर्मित वस्तुओं का लगाया गया स्टॉल  

कानपुर (हि.स.)। हुनर के आगे दिव्यांगता कभी बाधक नहीं बनती और दिव्यांग डेवलपमेंट सोसायटी के बच्चे इन दिनों होली की सामग्री तैयार कर रहे हैं। इन दिव्यांग बच्चों द्वारा निर्मित सामग्री के स्टॉल को होली के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट में लगाया गया। यहां पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित कर्मचारियों ने जमकर खरीदारी की। एडीएम सिटी ने दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए लोगों से अपील की कि ऐसे बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए इनकी होली सामग्री को जरुर खरीदें।
दिव्यांग डेवलपमेंट सोसायटी के नेतृत्व में होली के उपलक्ष में बनाए गए कई प्रकार के चिप्स, पापड़, आचार, हर्बल कलर आदि हस्त निर्मित वस्तुओं का स्टॉल कलेक्ट्रेट परिसर में लगाया गया। 
कार्यक्रम की शुरुआत अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आप सब में कुछ ना कुछ खास है। इसलिए किसी भी तरह से अपने आप को कम ना समझे और हमेशा आगे बढ़ते रहें। 
बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही हर तरह से सहयोग में आगे रहने की बात कही। यहां पर अन्य आलाधिकारियों व कर्मचारियों ने ने जमकर खरीदारी की और संस्था की इस पहल को खूब सराहा। 
प्रशासनिक अधिकारियों ने संस्था की सचिव मनप्रीत कौर कालरा को उनके इस नेक कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उपस्थित सभी लोगों ने जमकर खरीदारी की एवं बनाए गए सामग्रियों की खूब प्रशंसा की और बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया। इस दौरान अर्चना आडवाणी, अंशु वर्मा, रोहित, सेजल, अलीना नाज आदि मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular