कानपुर देहात(हि.स.)। ठण्ड में जनपद के चौराहों और कस्बों में अलाव और रैन बसेरे का जायजा लेने सोमवार देर शाम जिलाधिकारी निकल गए। इसी दौरान उन्होंने जनपद में पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले कुछ लोगों पर कार्यवाही भी की। उन्होंने अकबरपुर हाईवे पुल के नीचे भेलपुरी लगाने वाले एक ठेले को चेक किया तो उसमें पॉलीथीन प्रतिबंध का पालन करते पाया गया जिसके चलते जिलाधिकारी ने उससे चना भी खरीदा और उसका मनोबल बढ़ाया।
ठण्ड का मौसम आते ही जनपद के जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र जनपद में हो रही अलाव और रैन बसेरों की स्थिति जानने के लिए निकले। इस दौरान जिलाधिकारी अचानक चौरसिया रेस्टोरेंट पहुंच गए और वहां प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग देखकर उनपर कार्रवाई की। वहीं कुछ दूरी पर लइया चना बेचने वाले एक गरीब ठेली वाला जिसका नाम ओम नारायण बताया गया वहां भी तलाशी अभियान चलाया जब उसके पास प्रतिबंधित कोई सामग्री नहीं मिली तो जिलाधिकारी ने उसे देख और उसकी छोटी सी दुकान की व्यवस्थाओं को देख दंग रह गए । उसके पास सिर्फ लइया चना रखने के लिए कागज के लिफाफे ही मौजूद दिखे।
जिलाधिकारी ने उस व्यक्ति की सराहना करते हुए वहां मौजूद अन्य लोगों के सामने कहा कि एक यह गरीब व्यक्ति है जो सरकार के निर्देशों का पालन कर रहा है। किंतु बड़े दुकानदार लगातार नियमों का उल्लंघन करने से नहीं चूकते ऐसे कृत्य करने वालों पर जहां कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। वही गरीब लइया चना बेचने वाले ओम नारायण को जिलाधिकारी ने 21 रुपए देकर उसे पुरस्कृत किया और उससे 50 रुपए के चने भी खरीदे। यह सब देख अन्य लोग भी आश्चर्य में पड़ गए कि शायद यह पहला ऐसा जिले का कलेक्टर होगा जिसके द्वारा ठेली पर खड़े होकर स्वयं चने खरीदे है। उनके जाने के बाद काफी देर तक यह नजारा चर्चा का विषय बना रहा ।
Kanpur News : पॉलीथिन बैन का पालन करने वाले ठेले से जिलाधिकारी ने खरीदे चने, की सराहना
RELATED ARTICLES
