आईआईटी बीएचयू के सहयोग से जल्द ही बाजार में उतरेंगी ऐसी बाइकें
एक बार चार्ज होने पर 60 से 70 किलोमीटर का तय होगा सफर
कानपुर (हि.स.)। भारत देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कभी—कभी ऐसी घटनाएं देखने को मिल जाती हैं कि सहसा विश्वास नहीं होता है। कानपुर में भी ऐसी ही एक प्रतिभा सामने आई है, जहां एक युवक ने बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत को देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक बाइक तैयार की है। यह बाइक एक बार चार्ज होने पर 60 से 70 किमी. दूरी का सफर तय करने में सक्षम है।
कानपुर महानगर के यशोदा नगर निवासी 24 वर्षीय वीरेंद्र शुक्ल जिसने मात्र बारहवीं कक्षा तक अपनी शिक्षा प्राप्त करी है इसके अलावा उसके पास किसी तरह की कोई भी टेक्नीकल शिक्षा नहीं है। इसके बावजूद अपनी मेहनत और लगन से उसने एक ऐसी इलेकट्रॉनिक बाइक बना डाली जो मौजूदा बाजार की किसी भी बाइक से कम नहीं है।
वीरेंद्र के अनुसार, यह ऐसी बाइक है जो मात्र एक से डेढ़ घंटे में पूरी चार्ज हो जाती है, इसके अलावा चढ़ाई पर इसकी गति अन्य इलेक्ट्रॉनिक बाइकों की तरह कम नहीं होती। यही नहीं एक बार पूरी तरह चार्ज हो जाने पर 60 से 70 किलोमीटर तक का सफर किया जा सकता है। शहरी क्षेत्रों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है।
आज जहां पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं और पर्यावरण जैसी समस्याएं मुहं बाए खड़ी हैं वीरेंद्र शुक्ल द्वारा बनाई गयी यह बाइक एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सकती है।
इन्ही खूबियों को देख कर योगी सरकार ने वीरेंद्र के इस प्रोजेक्ट को मंजूरी देते हुए आईआईटी (बीएचयू) के इंजीनियरिंग विभाग को इसे मूर्त रूप देने का कार्य सौंपा है, जहां वीरेंद्र योग्य वैज्ञानिकों की देखरेख में और भी बाइकें बनाने लगा है। वर्तमान में वीरेंद्र ने तीन ऐसी बाइकें बना ली हैं। एक उसके पास है और एक बीएचयू में है, जबकि तीसरी बाइक उत्तर प्रदेश सरकार के काउंसिल ऑफ साइंस एन्ड टेक्नोलॉजी विभाग लखनऊ के पास है।
मुख्यमंत्री आदित्य योगीनाथ के आदेश पर वीरेन्द्र को बीएचयू के इंजीनियरिंग विभाग समेत सीएसटी, यूपी इन्कमबेशन सेंटर फॉर ग्रास रुट इन्नोवेटर के मेकिनल विभाग की सहायता मिलेगी और जल्द ही यह बाइक बाजार में भी देखने को मिलेगी।
Kanpur News : पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ोत्तरी पर कानपुर के छात्र ने इजाद की इलेक्ट्रॉनिक बाइक
RELATED ARTICLES
