कानपुर देहात (हि.स.)। देश किसान आंदोलन के समर्थन में हुए रेल रोको अभियान के तहत भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने भाऊपुर रेलवे स्टेशन पर बवाल काटा। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर नजर बन्द कर दिया।
रसूलाबाद के पुलिस उपाधीक्षक और कोतवाल ने किसान भोर पहर से ही किसान नेताओं को उनके घरों से उठाकर थाने में हिरासत में बैठा लिया। कुछ नेताओं को उनके घर मे ही ही नजर बंद कर दिया गया। जिससे किसान नेता चक्का जाम में शामिल नही हो सके।
किसान बिल वापस लेने को लेकर पूरे देश मे किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों में राकेश टिकैत के आवाहन पर गुरुवार को रेल रोको अभियान चलाया था। इस दौरान कुछ लोगों ने जनपद के भाऊपुर रेलवे स्टेशन पर पहुँच कर बवाल काटा। जिला और पुलिस प्रशासन की सक्रियता के चलते उपद्रवियों का रेल रोकने का आंदोलन विफल हो गया। वहीं रसूलाबाद प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार सभी किसान नेताओ को थाने में हिरासत में बैठाया गया है।
गिरफ्तार किसान नेताओं में कुंवर रब्बानी खान एडवोकेट/रनवीर सिंह यादव व किसान यूनियन के सचिव रघुवीर सिंह सिसौदिया सहित अन्य शामिल रहे हैं। किसान रब्बानी खान ने बताया कि सरकार किसानों के अधिकारों का हनन कर रही है। क्या हमें विरोध करने का अधिकार नहीं है। इससे पहले भी कई बार किसानों को रसूलाबाद में गिरफ्तार किया जा चुका है।
Kanpur News : पुलिस प्रशासन की सक्रियता के चलते रेल रोको आंदोलन फेल
RELATED ARTICLES
