कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मंगलपुर में चौकीदार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम चौकीदरों को कम्बल व टार्च वितरित की गयी एवं उन्हे चौकीदार के कार्यों के प्रति जानकारी दी गयी। वहीं थाना परिसर में नवनिर्मित योगा पार्क का लोकार्पण किया।
ग्रामीण इलाकों में चौकीदारी करने वाले लोगों के लिए जनपद के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में मंगलपुर थाने में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार्यक्रम का मूल उद्देश्य उन सभी चौकी दारों का मनोबल बढ़ाना है जो लगातार रात में भी जगकर लोगों की सुरक्षा कर रहे हैं। उनके मनोबल बढ़ने से सभी को सुविधा होगी। जिसके चलते ठण्ड को देखते हुए चौकीदारों को कम्बल वितरित किये गए।
वहीं रात्रि सुरक्षा में अंधेरा बाधा न बने इसके लिए टार्च भी दी गई। इस कार्यक्रम में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोविड-19 की गाईड लाइन का कडाई से पालन करने के प्रति आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस को स्वस्थ रखने के लिए थाना परिसर में बने योगा पार्क का भी पुलिस अधीक्षक ने शुभारंभ किया।
Kanpur News : पुलिस अधीक्षक ने कम्बल व टार्च देकर चौकीदारों का बढ़ाया मनोबल
RELATED ARTICLES
