Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : पीसीएस में चयनित नवीन पांडेय 'सम्राट गौरव' पुरस्कार से...

Kanpur News : पीसीएस में चयनित नवीन पांडेय ‘सम्राट गौरव’ पुरस्कार से सम्मानित

कानपुर (हि.स.)। कानपुर स्थित सम्राट आईएएस कोचिंग संस्थान में अध्ययनरत नवीन कुमार पाण्डेय का चयन यूपीपीसीएस—2019 में हुआ है। उन्हें पीडब्ल्यूडी लीगल ऑफीसर के पद पर चयन होने पर जहां परिजनों में खुशी है तो वहीं कोचिंग संस्थान के अध्यापकों में भी प्रफुल्लित हैं। 

कोचिंग के अध्ययनरत अभ्यर्थी के यूपीपीसीएस में हुए चयन को लेकर सोमवार को गौरवशाली अवसर पर सम्राट आईएएस द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां पर नवीन कुमार पांडेय को सम्राट गौरव पुरस्कार से नवाजा गया। इस अवसर पर संस्थान के मुख्य मार्गदर्शक एस. एस. परमार ने उनके उज्जवल भविष्य की बधाई दी। इस दौरान संस्थान द्वारा चयनित अभ्यर्थी के परिजनों को भी बधाई दी गई। यहां पर प्रतियोगी छात्र—छात्राओं के अलावा अन्य गणमान्य उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular