कानपुर देहात (हि.स.)। बीते माह अकबपुर थानाक्षेत्र में 20 जनवरी को पशु व्यापारी से हुयी पांच लाख की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ में चार लुटेरे गिरफ्तार कर लूट में शामिल बाइक तमंचे और रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस की इस रिकवरी से पशु व्यापारी बेहद खुश है।
कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली के शहजादपुर गांव के सामने हाइवे पर 20 जनवरी को पशु व्यापारी से 5 लाख की लूट हो गई थी। पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी ने बताया कि पशु व्यापारी जमाल कुरैशी की रेकी इलाके के ही इस्लाम लगातार कर रहा था और बीती 20 जनवरी को शातिर लुटेरे राजा सिंह हनी कुमार और धर्मेन्द्र पाल के साथ मिलकर शहजादपुर गांव के सामने नेशनल हाइवे पर जमाल कुरैशी से 5 लाख की लूट को अंजाम देकर फरार हो गया था।
लूट के बाद से ही अकबरपुर थाना प्रभारी तुलसी राम पाण्डे लुटेरों की धर पकड़ में लग गए थे। सोमवार को अकबरपुर पुलिस ने चारों लुटेरों इस्लाम, राजा सिंह, हनी कुमार और धर्मेन्द्र पाल को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने लुटेरों के पास से 3 लाख 70 हजार रुपये लूट में शामिल बाइके और तमंचे बरामद कर लिए हैं। पुलिस की इस कार्यशैली और लूट के इतनी जल्द खुल जाने से व्यापारी भी खुश है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महज 12 दिन के अंदर अकबरपुर पुलिस की इस रिकवरी से व्यापारी समाज बेहद खुश है। उन्होंने रिकवरी करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया साथ ही व्यापारियों ने पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।
Kanpur News : पशु व्यापारी से पांच लाख की लूट का पुलिस ने 12 दिनों में ही किया खुलासा, चार लुटेरे गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
