Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : नि:शुल्क शिविर में 398 मरीजों का हुआ परीक्षण, आपरेशन...

Kanpur News : नि:शुल्क शिविर में 398 मरीजों का हुआ परीक्षण, आपरेशन के लिए भर्ती हुए 90 मरीज

— कानपुर समाज सेवा समिति द्वारा लगाये गये कैंप में उमड़ी मरीजों की भीड़

कानपुर (हि.स.)। जाजमऊ में कानपुर समाज सेवा समिति की ओर से रविवार को  आंखों व दंत रोग विशेषज्ञ का नि:शुल्क कैंप लगाया गया। जिसमें कानपुर से आए नेत्र विशेषज्ञों ने लगभग 198 मरीजों का परीक्षण किया गया। मोतियाबिंद से पीड़ित लगभग 90 मरीजों को भर्ती कर नि:शुल्क आपरेशन के लिए श्री द्वारकाधीश नेत्र  चिकित्सा भेजा गया।
जाजमऊ में कानपुर समाज सेवा समिति द्वारा नि:शुल्क आंखों के कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में श्री द्वारकाधीश नेत्र चिकित्सालय के डाक्टर डॉक्टर अभिषेक श्रीवास्तव और नेत्र रोग विशेषज्ञ सौरभ तिवारी आशीष वर्मा ने लगभग 198 मरीजों का नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण किया। कैंम्प में मोतियाबिंद, नाखूना, सलवाई आदि आंखों से संबंधित मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। मोतियाबिंद से पीड़ित लगभग 90 मरीजों को जांच के बाद भर्ती कर नि:शुल्क आपरेशन के लिए श्री द्वारकाधीश नेत्र चिकित्सालय कानपुर भेजा गया। संस्था के अध्यक्ष अनवार हुसैन ने कहा कि इस तरह के नि:शुल्क कैंपों का आयोजन होते रहना चाहिए। गरीब, असहाय व बेसहारा लोग जो धन के अभाव में इलाज नहीं करा सकते हैं उनको मदद मिल सके। इस दौरान मुस्तकीम उर्फ बब्बन, हाजी अबरार,अमजद अली, नदीम मेराज, मोहम्मद कलीम, नदीम सदर, मेराज अहमद शाह आदि मौजूद रहें। दंत चिकित्सा शिविर में मुंह एवं दांतों की भी हुई जांच
परफेक्शन क्लीनिक के डाक्टर विष्णु मिश्रा, आशीष शर्मा और फैजान खान के तत्वावधान में मुंह एवं दांत जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान लगभग 200 मरीजों का मुंह एवं दांत की जांच की गई। जांच के दौरान मरीजों को मुंह एवं दांतों के देखभाल एवं रोगों से बचाव के लिए उचित परामर्श दिया गया। डाक्टर विष्णु मिश्रा ने बताया कि मुंह एवं दांत में होने वाली बीमारियों एवं इसके रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया। दांतों की देखभाल के लिए विशेष रुप से जानकारी दी गई। उचित देखभाल एवं साफ-सफाई से मुंह एवं दांत में होने वाले कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। यदि मुंह एवं दांत में किसी प्रकार का कोई लक्षण दिखाई दे तो तत्काल समय रहते चिकित्सकों से उचित परामर्श लेनी चाहिए, ताकि इससे बाद में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular