— छात्र—छात्राओं को नियमों का पालन कराए जाने के सीख देकर दिलाई शपथ
कानपुर (हि.स.)। कानपुर शहर एक औद्योगिक नगरी के नाम से प्रख्यात है। तो वहीं यहां पर लगातार बढ़ रहे वाहनों की संख्या से लगने वाला जाम की समस्या भी एक कड़ी चुनौती बनी हुई है। जिसके लिए यातायात विभाग भी अपनी कमर कसते हुए लगातार प्रयासरत है।
डीआईजी/एसएसपी के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक यातायात बसन्त लाल ने पीपीएन पीजी कालेज में एनसीसी व एनएसएस के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ज्यादातर सड़क दुर्घटनाओं नियमों का उल्लंघन करने के चलते होती है।
के कारण व निवारण के साथ ही यातायात सम्बंधी आदेशात्मक, सूचनात्मक एवं चेतावनी संकेतो के बारे में बताया गया। साथ ही उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टाफ को अपने परिवेश में रहने वालो को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए प्रेरित किया।
यातायात अधीक्षक ने बताया कि हमारी यातायात विभाग टीम के सभी अधिकारी व कर्मचारी लगातार शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। जिसके लिए समय समय पर यातायात शिविर का आयोजन भी किया जाता है। जिससे शहरवासियों को यातायात नियमों के लिए जागरूक किया जा सके। इस मौके पर टीएसआई शिव सिहं छोकर, डॉ ए.के. प्रोग्राम आफीशर, डॉ अनीता राय एनएसएस मेम्बर व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
