Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : नगर निगम कार्यकारिणी में छह सदस्य सर्वसम्मति से नामित...

Kanpur News : नगर निगम कार्यकारिणी में छह सदस्य सर्वसम्मति से नामित हुए निर्विरोध

दो निर्दलीयों ने की नाम वापसी, भाजपा से चार, सपा व कांग्रेस से एक—एक सदस्य नामित

कानपुर, 28 फरवरी (हि.स.)। कानपुर नगर निगम का सदन अक्सर हंगामा भरा रहता है और छोटे-छोटे विकास कार्यों को लेकर भी पार्षदों का सदन बहिष्कार आम था, लेकिन रविवार को सदन में जो हुआ वह काबिलेतारीफ रहा। सदन में उपस्थित पार्षदों ने सर्वसम्मति से छह सदस्यों को कार्यकारिणी के लिए नामित कर दिया। इन सभी नामों की घोषणा महापौर प्रमिला पाण्डेय ने की। इस प्रकार कार्यकारिणी में भाजपा के चार और सपा व कांग्रेस के एक—एक सदस्य नामित हो गये। 
नगर निगम में छह कार्यकारिणी सदस्यों का पद खाली चल रहा था। इसके लिए रविवार को महापौर प्रमिला पाण्डेय ने सदन को बुलाया। पहले से ही आशंका थी कि कार्यकारिणी सदस्य के लिए हंगामा होगा और मतदान कराया जाएगा, पर ऐसा कुछ नहीं हुआ और तीन साल में पहली बार रविवार को प्रस्तावित चुनाव में नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का निर्विरोध चयन हुआ। यह सदस्य सपा से सुहैल अहमद, भाजपा से अनूप शुक्ल, अवनीश खन्ना, हरी शंकर गुप्ता और दिनेश तिवारी तथा कांग्रेस से अश्वनी चड्ढा के कार्यकाल खत्म होने पर नामित हुए। इसमें पार्षद अश्वनी चड्ढा का निधन भी हो चुका है। दो निर्दलीय सदस्यों की नाम वापसी पर बनी सहमति
कांग्रेस पार्षद दल के नेता कमल शुक्ल बेबी, सपा पार्षद दल के नेता सुहेल अहमद और भाजपा के नवीन पंडित ने सर्वसम्मति से महापौर प्रमिला पांडेय को कार्यकारिणी के नए सदस्यों की घोषणा करने की मांग की। इसमें भाजपा के तीन, सपा और कांग्रेस से एक-एक नाम दिया गया। इस बीच दो निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा नाम प्रेषित करने से चुनाव के हालात बन गए लेकिन सभी दलों की सर्वसम्मति की जानकारी के बाद दोनों निर्दलीयों ने नाम वापसी कर ली। इसके बाद महापौर ने कार्यकारिणी के छह सदस्यों के लिए भाजपा से पार्षद घनश्याम गुप्त, अशोक पाल, कैलाश पांडेय और यशपाल सिंह तथा सपा से पार्षद अमित मेहरोत्रा और कांग्रेस से राजीव सेतिया के नामों की निर्विरोध चयन की घोषणा कर दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular