-जनपद में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस
कानपुर देहात (हि.स.)। पूरे देश के साथ-साथ जनपद में भी सोमवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया । इस अवसर पर जनपद में कई जगहों पर अलग-अलग तरीके से लोगों को अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने सभी को अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आपका वोट आपकी ताकत है देश के लोकतंत्र के लिए आपका एक वोट भी बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी लोग अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। रसूलाबाद कस्बे के झाऊलाल डिग्री कॉलेज के छात्र छात्राओं ने हाथ में स्लोगन व बैनर लेकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया ।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी के अलावा पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय समेत जनपद के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
