Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : दुकान मालिक से कहासुनी के बाद अधेड़ कर्मी ने...

Kanpur News : दुकान मालिक से कहासुनी के बाद अधेड़ कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कानपुर (हि.स.)। कर्नलगंज थानाक्षेत्र में बुधवार को स्टेशनरी की दुकान में काम करने वाले अधेड़ ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में पिता का शव फांसी पर लटका देख परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। न्यू ईदगाह कालोनी में रहने वाले ईश्वर कुमार कश्यप (50) जरीब चौकी स्थित एक स्टेशनी दुकान में प्राइवेट नौकरी करते थे। परिवार में पत्नी, बेटी व बेटा करन हैं। बुधवार को परिवार के सभी लोग कामकाज में व्यस्थ थे। तभी अंदर कमरे में स्टेशनरी कर्मी ने पंखे से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। बेटा जब कमरे में पहुंचा तो पिता का फांसी पर लटका शव देख होश उड़ गए। सूचना पर इलाकाई लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
सूचना मिलते ही ईदगाह चौकी इंचार्ज दिनेश चन्द्र मौर्या पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। बेटे का आरोप है कि कल पिता को दुकान मालिक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, इसके चलते ही आज वह काम पर नहीं गए और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के पीछे कारण का पता लगाया जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular