Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : दिव्यांग दिवस पर जनप्रतिनिधियों ने बांटी ट्राई साइकिल

Kanpur News : दिव्यांग दिवस पर जनप्रतिनिधियों ने बांटी ट्राई साइकिल

कानपुर देहात, 03 दिसम्बर (हि. स.)। दिव्यांग दिवस के अवसर पर गुरुवार को जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांगों का सम्मान कर उनको ट्राई साइकिल वितरित की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने दिव्यांग छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में जानकारी भी दी।
देश मे आज के दिन को दिव्यांग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में कानपुर देहात में गुरुवार को ईको पार्क में जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डे के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में  जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। अकबरपुर की विधायिका प्रतिभा शुक्ला और भोगनीपुर के विधायक विनोद कटियार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद वहां आये दिव्यांग बच्चों को जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रोत्साहित करते हुए ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। वहीं मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे ने सरकार के मिशन शक्ति योजना के बारे में बच्चों को बताया।

 आवश्यकता है

 संवाददाताओं की तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com

जानकी शरण द्विवेदी

 कलमकारों से ..

 तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :

जानकी शरण द्विवेदी

सम्पादक

E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular