Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयkanpur News : तीन साल के बच्चे को एयरगन दिखाई, फिर फोटो...

kanpur News : तीन साल के बच्चे को एयरगन दिखाई, फिर फोटो खिंचवाई, बच्चे को खड़ा करके कर दिया फायर, मौत

यूपी के कानपुर जिले में एक तीन साल बच्चे की एयर गन से हत्या कर दी गई। महराजपुर के महोली गांव में शुक्रवार शाम सौंफ कारोबारी के तीन साल के बेटे की एयरगन से गोली मारकर हत्या कर दी गई। देर रात एसपी आउटर मौके पर पहुंचे और आरोपित की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। कुंज विहार नौबस्ता गल्ला मंडी निवासी प्रभात सिंह की पत्नी निशा तीन साल के बेटे युवराज सिंह को लेकर एक सप्ताह पहले महोली गांव स्थित अपने मायके गई थी। प्रभात के मुताबिक बेटा शुक्रवार शाम को घर के बाहर खेल रहा था।

शाम करीब पांच बजे पड़ोस में रहने वाला मोहित सिंह उर्फ चंदन खिलाने के बहाने उसे अपने साथ ले गया। उसने बेटे को एयरगन दिखाई। फिर एयरगन के साथ बेटे की फोटो खींची और वीडियो बनाया। उसके बाद बेटे को खड़ा करके एयरगन से फायर कर दिया। गोली बच्चे के सीने में लगी। सूचना पर पहुंची मां निशाना अपनी भाभी के साथ रामादेवी स्थित एक अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। फिर उसे कॉर्डिलॉजी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर महाराजपुर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित चंदन भाग निकला। एसएचओ राघवेन्द्र सिंह ने परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली ह। चंदन के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular