Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : ट्रेन की चपेट में आकर पांच वर्षीय नाती समेत...

Kanpur News : ट्रेन की चपेट में आकर पांच वर्षीय नाती समेत बाबा की मौत

कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद के रूरा थानाक्षेत्र में बकरी चराने गए एक अधेड़ और उसके नाती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और जीआरपी ने शवों का शिनाख्त करते हुए उनको पोस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की गई। 

रूरा थानाक्षेत्र के गणेशगंज में रहने वाले हबीब खान (55) बीमार चल रही बकरी की दवा लेने जानवरों के डॉक्टर के पास सोमवार को गए थे। उनके नाती फरहान (5) के बाजार घूमने की जिद करने पर वह उसे भी साथ लेकर घर से निकले। दवा लेकर नाती के साथ बाबा वापस लौट रहे थे। इस दौरान जल्दी घर पहुंचने के लिए उन्होंने रूरा रेलवे स्टेशन और रेलवे फाटक के बीच बने शॉट कट का रास्ता अपनाया और ट्रैक पार कर निकलने लगे। 
बकरी के साथ मासूम पांच वर्षीय नाती को लेकर ट्रैक पार करते समय अचानक दिल्ली की ओर से कानपुर जा रही कामख्या आनंद बिहार एक्सप्रेस आ गई और बाबा—नाती समेत उसकी चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बकरी भी मर गई। 
घटना के चलते ट्रेन चालक ने रूरा स्टेशन पर जाकर गाड़ी खड़ी की और मामले की जानकारी स्टेशन के अफसरों व कर्मियों को दी। इस दौरान कुछ देर तक रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रही। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ जीआरपी मौके पर पहुंच गई। शवों का शिनाख्त करते हुए जीआरपी ने परिजनों को घटना की सूचना दी। बाबा के साथ पांच वर्षीय मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई की। 

RELATED ARTICLES

Most Popular