Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : ट्रेन की चपेट में आकर अस्पताल संचालक की मौत

Kanpur News : ट्रेन की चपेट में आकर अस्पताल संचालक की मौत

कानपुर (हि.स.)। बिठूर थाना क्षेत्र में कानपुर-फर्रुखाबाद रेलवे मार्ग पर निजी अस्पताल संचालक डॉक्टर की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की, जिस पर मृतक को मानसिक बीमार बताया जा रहा है।

कल्याणपुर गोवा गार्डन निवासी 48 वर्षीय डॉ. अनिल अवस्थी डॉक्टर थे। इनका बिठूर के मकसूदबाद स्थित एक प्राइवेट अस्पताल है। रविवार को डॉक्टर अनिल का शव बिठूर के नारामऊ इलाके से गुजरने वाली कानपुर-फर्रुखाबाद रेलवे क्रॉसिंग संख्या 15 के पास मिला। डॉक्टर की मौत ट्रेन की चपेट में आने की जानकारी स्थानीय लोगों ने मंधना चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उनकी शिनाख्त की और पत्नी नीलू, बड़ी बेटी मुनमुन और बेटा कृष्णा को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ मृतक का भाई संदीप अवस्थी पहुंचे। उन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतक भाई दो माह से मानसिक बीमार चल रहे थे। उनका इलाज चल रहा था। वह ट्रैक पर कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी नहीं है। चौकी प्रभारी मतीन खान ने बताया कि मृतक डॉक्टर का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, जिससे हादसा हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Submitted By: Edited By: Mohit Verma

RELATED ARTICLES

Most Popular