कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाली रानियां इंडस्ट्रियल इलाके में टॉयर फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की बारी-बारी से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।
गर्मी का मौसम शुरुआत होते ही आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी है। ऐसा ही मामला गुरुवार को अकबरपुर के रानियां इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित युवराज ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के बगल में बनी टॉयर फैक्ट्री में खड़े टैंकर में आग लग गई। आग ने पलक झपकते ही फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। आग देख फैक्ट्री के गार्ड व मजदूर भागने लगे। इस बीच गोदाम के पास आग पहुंचने के चलते वहां काम कर रहे कुछ मजदूर फंस गए। यह देख गार्ड बाहर आकर चिल्लाने लगे और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। इधर, फैक्ट्री में मौजूद पानी के संसधानों से आग बुझाने में फैक्ट्री कर्मी जुट गए।
सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और दमकल विभाग को जानकारी दी गई। मौके पर पुलिस ने आसपास की फैक्ट्रियों को खाली करा लिया गया। इस बीच सूचना पर दमकल की एक के बाद एक तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए रेस्क्यू शुरु किया। तेज हवा और गर्मी के चलते खबर लिखे जाने तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। फैक्ट्री कर्मियोंं के अनुसार कुछ कर्मचारी अंदर फंसे होने की आशंका हैं, जिसके चलते मौके पर फंसे कर्मचारियों को बचाने का प्रयास पुलिस व दमकल कर रही है।
Kanpur News : टॉयर फैक्ट्री में लगी आग, आधा दर्जन कर्मचारियों के फंसे होने के आशंका
RELATED ARTICLES
