Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : झारखंड का शातिर सरगना समेत तीन चोर को पुलिस...

Kanpur News : झारखंड का शातिर सरगना समेत तीन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर(हि.स.)। किदवई नगर थाना पुलिस ने इलाके में हुई चोरी के घटना में झारखंड के सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के कब्जे से लूट का चैन व कई मोबाइल बरामद हुए हैं। वहीं पनकी थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर को पकड़ते हुए तीन चोरों की बाइकें बरामद की हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया है। 

किदवई नगर क्षेत्र में बीते दिनों चोरी की वारदार अंजाम दी गई थी। चोरी की घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए चोरों की तलाश शुरु की। एसएसआई विवेक कुमार, उप निरीक्षक सूर्यबली यादव, अखिलेश कुमार को बुधवार को जानकारी मिली की चोरी की घटना करने वाले इलाके में है। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए संदिग्ध तीन युवकों को दबोच लिया। पकड़े गए युवक शातिर चोर निकले। 
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए चोरों में सरगना झारखंड के साहेबगंज निवासी करन महतो, गोविन्द नगर निवासी राहुल कुमार उर्फ जुगाड़ी व मीत कुमार हैं। तीनों के कब्जे से चोरी की चैन व कई मोबाइल बरामद लिए गए है। गिरफ्तार झारखंड निवासी सरगना के बारे में आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। 
चोरी की बाइकों के साथ वाहन चोर​ गिरफ्तार
पनकी थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने एलएमएल चौराहे के पास से वाहन चेकिंग के दौरान शातिर वाहन चोर कपिल सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वाहन चोर मूलरुप से यूपी के गाजियाबाद जनपद के विजय नगर का रहने वाला है और इन दिनों वह कानपुर देहात जिले के मंगलपुर में रहकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। उसकी निशानदेही पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास से गुजरने वाली पांडु नदी किनारे झाड़ियों में छुपाकर रखी गए ई-रिक्शा व दो चोरी की बाइकों सहित कुल तीन बाइकें बरामद कर ली गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 
डीपी एक्ट में फरार आरोपी गिरफ्तार
बेकनगंज थाना पुलिस ने देहज के मामले में लगातार फरार रहने वाले वारंटी आरोपी को पकड़ा है। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बुधवार को बताया कि इलाके में डीपी एक्ट के वारंटी आरोपी के होने की जानकारी मिली। सूचना के आधार पर मछली तिराहे के पास से पुलिस के साथ घेराबंदी करते हुए आरोपी सुल्तान उर्फ टीपू को पकड़ लिया गया। आरोपी को जेल भेजते हुए कार्रवाई की गई। 

RELATED ARTICLES

Most Popular