Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : जेल से छूटकर आए शातिर दो चोरों को नगदी...

Kanpur News : जेल से छूटकर आए शातिर दो चोरों को नगदी व जेवरात के साथ जीआरपी ने पकड़ा

– गिरफ्तार अभियुक्तों में एक पर पूर्व में 36 मुकदमे हैं दर्ज 

कानपुर (हि.स.)। जनपद के सेन्ट्रल स्टेशन व आसपास आउटर पर यात्रियों का सामान व पर्स आदि चोरी व छीनने वाले दो शातिर चोरों को जीआरपी ने पकड़ा है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक पर तीन दर्जन मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज हैं और दोनों के कब्जे से नगदी समेत चोरी का सामान किया गया है। 
क्षेत्राधिकारी राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) कमरूल हसन ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि सेन्ट्रल स्टेशन व आसपास आउटर के ट्रैक पर गाड़ियों के रुकने पर चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर राममोहन राय के साथ जीआरपी की टीमों को धरपकड़ में लगाया गया था। इसी कड़ी आज दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सेन्ट्रल स्टेशन की जीआरपी टीम को सफलता मिली। 
सीओ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों चोर आउटर पर खड़ी हो जाने वाली गाड़ियों में चढ़कर सामान चोरी कर लेते थे और मौका पड़ने पर यात्रियों से पर्स, बैग आदि छीन कर भी भाग जाते हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में कैलाश चौहान व कौशर अली हाल ही में जेल से छूटकर आए थे और आते ही फिर ट्रेनों में चोरी की वारदात करने लगे। 
बताया कि शातिरों पर पुलिस गैंगस्टर की कार्यवाही के साथ जेल भेजा जा रहा है। सीओ ने बताया कि अपराधी कैलाश चौहान बेहद शातिर अपराधी हैं और उस पर पूर्व में 36 आपराधिक मुकदमें जनपद व आसपास के जिलों के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के पांच मोबाइल, 20 हजार रुपये की नगदी, एक सोने की चेन, बाली व चांदी जेवर समेत नशीला पाउडर भी बरामद किया गया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular