Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : जिला जज ने डीएम-एसपी के साथ मिलकर किया जिला...

Kanpur News : जिला जज ने डीएम-एसपी के साथ मिलकर किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद की जिजा जज ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैदियों से उनकी समस्या के बारे में भी जानकारी ली। 
जिला जज साधना रानी ठाकुर मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण करने पहुँच गईं। उनके साथ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजेश कटियार मौजद थे। जनपदीय अधिकारियों द्वारा कारागार में निरूद्ध महिला/पुरूष सिद्धदोष, विचाराधीन बन्दियों से उनकी समस्याओं जैसे सरकारी वकील, तारीख पेशी एवं कारागार में उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं के सम्बन्ध में पूछतांछ की गयी। बन्दियों द्वारा जेल स्तर से सम्बन्धित कोई शिकायत नही की गयी। 
निरीक्षणकर्ता अधिकारियों द्वारा कारागार की सफाई व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था और भोजन व्यवस्था आदि का  निरीक्षण किया गया। अस्पताल वार्ड, पाकशाला, महिला बैरक, किशोर बैरक, खाद्यान्न स्टोर आदि की सघन चेकिंग करायी गयी। निरीक्षण कर्ता अधिकारियों द्वारा कारागार में कुशलता व सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया गया। 
इस दौरान जेल अधीक्षक अरूण प्रताप सिंह, जेलर कुश कुमार सिंह, उप जेलर कुंवर रणंजय सिंह व राजेश कुमार राय, मिथलेश द्वारा निरीक्षण कर्ता अधिकारियों को वांछित जानकारियां दी गयी। निरीक्षण के समय डा0 आलोक शाक्य, जेल चिकित्साधिकारी पृथ्वीपाल, बी0 के0 सोनवानी, उमेश मिश्रा, धीरेन्द्र सिंह यादव भी मौजूद रहे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular