Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : जिलाधिकारी के निर्देश पर लापरवाही करने वाले चार जनसेवा...

Kanpur News : जिलाधिकारी के निर्देश पर लापरवाही करने वाले चार जनसेवा केन्द्रों की आईडी हुई बन्द

कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाये जाने में लापरवाही बरतने के चलते जिलाधिकारी के आदेश पर चार जनसेवा केन्द्रों की आईडी बन्द कर दी गई है। वहीं अन्य जन सेवा केंद्रों को लापरवाही करने पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
जनपद के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह लगातार लापरवाहों पर शक्ति बरते हुए हैं। लापरवाही करने वाले जिम्मेदारों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। जिसके चलते गुरुवार को जनपद के चार आयुष कार्ड बनाने वाले जनसेवा केंद्रों को बंद कर दिया गया है। जिसके परिपेक्ष में निर्देशन में ई-डिस्ट्रीक मैनेजर तेजस्वी कुमार ने कानपुर देहात के चार बीएलई अफसार, हरीओम, राजा शर्मा, अफसार-दो की आईडी बन्द कर दी गयी है।
जिलाधिकारी ने सभी जनपद के जनसेवा केन्द्रों के बीएलई को निर्देशित किया कि भविष्य में शासन द्वारा चलाये जा रहे महत्वपूर्ण योजना के तहत कार्यक्रम में लापरवाही न की जाये।  

RELATED ARTICLES

Most Popular