कानपुर (हि.स.)। किदवई थाना क्षेत्र स्थित साकेतनगर चौकी के पास जर्दा दुकान से शातिरों ने रविवार की रात लाखों का माल पार दिया। हैरत की बात यह है कि चौकी सामने शातिरों नेे लाखों का माल पार कर दिया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। चोरी की घटना से व्यापारी नेताओं का पुलिस के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है।
किदवई नगर एन ब्लाक निवासी गोपाल चोपड़ा की साकेतनगर चौकी के समीप जर्दे की दुकान है। रविवार देर रात वह रोजाना की तरह दुकान बंदकर घर चले गए। देर रात शातिर दुकान का ताला तोड़कर अन्दर दाखिल हुए और गुल्लक में रखे दो लाख नकद व दुकान में हजारों के सामान पर अपना हाथ साफ कर दिया। सुबह पड़ोसी दुकानदारों ने दुकान का ताला टूटा देख इसकी सूचना पीड़ित को दी। सूचना पर पहुंच जर्दा कारोबारी ने चोरी की घटना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
किदवई नगर थानाप्रभारी ने बताया कि पीड़ित से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर शातिर चोरों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि दुकान के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए शातिरों पहचान की जा रही है जल्द ही शातिर पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
एसपी साउथ सेे मिले व्यापारी नेता चौकी के सामने हुई चोरी से नाराज व्यापारी नेता विनोद गुप्ता की अगुवाई में पीड़ित सहित अन्य दुकानदार सोमवार एसपी दक्षिण दीपक भूकर से मिले। व्यापारी नेेताओं नेे आये दिन हो रही चोरी की घटनाओं से अकुंश लगाने की बात कही। नेताओं ने चौकी के सामने हुई चोरी के जल्द से जल्द खुलासेे करने की बात कही।
