कानपुर (हि.स.)। बिल्हौर कोतवाली थानाक्षेत्र के टायर दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने तीन लाख का माल बटोर ले गए। घटना की जानकारी पर रविवार को दुकानदार की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल करते हुए चोरों की तलाश शुरु कर दी है।
बिल्हौर कस्बे में भगत सिंह नगर निवासी मोहम्मद जाफर ने दो माह पूर्व मकनपुर मोड़ के पास सचिन मार्केट में टायर-ट्यूब की दुकान खोली थी। दुकान में रोजना की तरह शनिवार को बंद करते घर गए थे। रविवार को जब दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर गए तो दुकान में रखे कार, बाइक व विक्रम के लगभग 250 टायर व ट्यूब के साथ ही पंचर का सामान गायब था। दुकान मालिक ने चोरी माल की कीमत लगभग तीन लाख कीमत का बताया।
दुकान में चोरी की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। थाना प्रभारी बिल्हौर प्रयाग नारायण बाजपेई ने बताया पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए चोरों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाकर पकड़ा जाएगा।
