Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : ग्रीनपार्क स्टेडियम में जल्द खेले जाएंगे अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट...

Kanpur News : ग्रीनपार्क स्टेडियम में जल्द खेले जाएंगे अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच: खेल मंत्री

अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को स्टेडियम में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

कानपुर (हि.स.)। खेलों को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कटिबद्ध है और कोरोना संक्रमण के खात्मे के बाद खेलों की गतिविधियों में तेजी आएगी। खिलाड़ियों को निखारने के लिए बेहतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रही बात कानपुर के अन्तरराष्ट्रीय ग्रीनपार्क ​स्टेडियम की तो यहां पर जल्द ही अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट मैच कराये जाएंगे। यहां पर अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सुविधाओं का आभाव नहीं होगा और विश्वस्तरीय साजोसामान उपलब्ध कराया जाएगा। यह बातें शनिवार को कानपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहीं। 
कानपुर के एतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। यहां खिलाडियों के लिए नए प्लेयर्स पवेलियन और माडर्न ड्रेसिंग रुम का निर्माण कराया गया। जिसका उद्धाटन सूबे के खेलमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने शनिवार को किया। इस भवन के निर्माण में स्टील का प्रयोग किया गया है, जिसमें पिलर नहीं हैं। इसके प्रथम तल में 350 सुपर लग्जरी बॉक्स बनाए गए हैं, जबकि इसके ऊपर 1350 लोगों की दर्शक दीर्घा बनायी गयी है। इसमें 
अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट मानकों के अनुरुप मैच ऑफिसियल रुम बनाए गए हैं। इसी भवन में खिलाडियों के लिए जिम और दूसरी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। खेलमंत्री ने प्रेस वार्ता कर बताया कि कानपुर के लिए ही नहीं उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि यहां पर अन्तरराष्ट्रीय स्टेडियम ग्रीनपार्क अंग्रेजों के समय से सेवाएं दे रहा है। मीडिया ने सवाल किया कि जब से उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार आई तब से आज तक यहां पर एक भी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं हुए। 
इस पर उन्होंने कहा कि इसको राजनीति के नजरिये से न देखा जाये। पिछले एक साल से वैश्विक महामारी कोरोना के चलते खेल ही नहीं लगभग सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में रोक लगी थी। कोरोना संक्रमण का ग्राफ कम होता देख अब देश में अन्तरराष्ट्रीय मैच होने लगे हैं और जल्द ही ग्रीनपार्क स्टेडियम में भी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजित किये जाएंगे। मी​डिया ने सवाल किया कि सपा सरकार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजक्ट में ग्रीनपार्क स्टेडियम था। 
इस पर उन्होंने कहा कि इस तरह के ड्रीम प्रोजक्ट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास तमाम हैं। ऐसे प्रोजक्टों पर बराबर कार्य भी हो रहा है। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, राज्य मंत्री नीलिमा कटियार, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, एमएलसी अरुण पाठक, बॉबी पाठक, खेल निदेशक आरपी सिंह, क्रीड़ा अधिकारी मुदिता पाठक आदि मौजूद रहें। 

RELATED ARTICLES

Most Popular