Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : खेत में मिला महिला का शव, गला रेतकर की...

Kanpur News : खेत में मिला महिला का शव, गला रेतकर की गई हत्या

– पुलिस ने पति को हिरासत में लिया 

कानपुर देहा (हि.स.)। शिवली थानाक्षेत्र में गुरुवार खेत में एक महिला का शव मिला। उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल और मृतिका के घर से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए हिरासत में  लिया है। 
शिवली थानाक्षेत्र के फत्तेपुर में रहने वाला संजय पलम्बर का काम करता है। संजय ने कुछ साल पहले रुबी से प्रेम विवाह किया था। उसके तीन बच्चे भी है। संजय ने बताया कि गुरुवार को उसकी पत्नी नित्यक्रिया के लिए खेत गयी थी। गांव के कुछ ग्रामीण खेतों में गेहूं की फसल को देखने के लिए जब पहुंचे तो देखा कि महिला रुबी का शव पड़ा हुआ है। उसके मुंह में कपड़ा लगा हुआ था। किसानों ने पुलिस को सूचित किया। 
ग्रामीण जब महिला के परिजनों को सूचना देने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर में बाहर से ताला लगा हुआ है और मृतक का पति घर के अंदर बंद है। ताला खोलकर ग्रामीणों ने संजय को बाहर निकाला और वह घटनास्थल पर पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसका गांव में कुछ लोगों से विवाद चल रहा था, जबकि मायके पक्ष के लोगों ने संजय पर ही बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।  
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने जब जांच शुरू की तो उसमें कई बातें सामने आई हैं। जिसमें मौके पर बुलाया गया डॉग स्क्वॉयड का कुत्ता घटना स्थल के बाद मृतक महिला के घर ही पहुंचा है। घर के बाहर लगे ताले में चाबी भी लगी पाई गई है। वहीं सबसे बड़ी बात जिस कपड़े से महिला के मुंह को बंद किया गया था वो कपड़ा भी घर में मिला है। पुलिस ने शक के आधार पर रुबी के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम भेजकर रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

Submitted By: Edited By: Deepak Varun

RELATED ARTICLES

Most Popular