Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : कोविड केस बढ़ने के बावजूद नहीं चेत रहे रोडवेज...

Kanpur News : कोविड केस बढ़ने के बावजूद नहीं चेत रहे रोडवेज बस चालक व परिचालक

अंतरराज्यीय रोडवेज बस अड्डे बिना मास्क के कामकाज निपटा रहे स्टाफ कर्मी 

कानपुर (हि.स.)। कोरोना महामारी ने एक बार फिर पैर पसारना शुरू कर दिया है। इसको लेकर जहां एक ओर स्वास्थ्य विभाग सावधानियां बरतने के साथ सैम्पल जांच में तेजी ला रहा तो वही रोडवेज ​बिभाग इसको लेकर लापरवाही बरत रहा है। कानपुर में अन्तरराज्यीय बस अड्डे पर इसकी बानगी शुक्रवार को उस वक्त देखने को मिली जब मास्क का प्रयोग न करते बस चालक व परिचालकों को देखा गया। 
इतना ही नहीं बस अड्डे पर बने कार्यालयों में भी रोडवेज बस स्टॉफ कर्मी कोविड नियमों की माखौल उड़ाते देखे गए। कार्यालय में न ही कई सेनेटाइजर म​शीन लगाई गई थी और न ही कोई भी कर्मी मास्क पहने थे। हालांकि बस अड्डे पर एक चीज जरुर होते दिखी कि आने जाने वाले यात्रियों की कोरोना टेस्टिंग कैम्प लगाकर जांच की जा रही है। इसके बावजूद सबसे बड़ी चिंता का विषय बाहर से आने वाले यात्रियों को लेकर बस में चलने वाले चालक व परिचालकों का मास्क न लगाना है। 
मेजर सलमान अंतरराज्यीय बस अड्डे के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश सिंह का कहना है कि हमारे यहां लगातार कोरोना कैम्प लगा कर यात्रियों की जांच नि:शुल्क की जा रही है। यात्रियों को मास्क व समय-समय पर सेनेटाइजर के प्रयोग करने की भी हम माइक द्वारा एलाउंस कर रहे हैं।  उसके बाद भी अगर कोई चालक, परिचालक व कर्मचारी कोविड नियमों की अनदेखी करते देखा जाएगा तो उस पर कार्यवाही की जाएगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular