कानपुर (हि.स.)। कोरोना बचाव एवं जागरुकता को लेकर जनपद के एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी कालेज में शुक्रवार को रसायन विभाग की छात्राओं की ओर से मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की गयी। जिसमें कोरोना बचाव व जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय की प्रचार्या डॉ निशा अग्रवाल ने बताया कि देश की वैश्विक महामारी कोरोना के प्रति लोग अब ज्यादा बेफ्रिक हो गये है। उन्होंने यह अनुमान लगा लिया है कि वो इस संक्रमण की चपेट में नहीं आ सकते हैं। लेकिन जिस तरह से कोरोना ने अपने पांव पसारने शुरु कर दिये हैं इससे लोगों को जागरुक होना बहुत जरुरी है। इस संक्रमण से बचाव और इलाज भी एक मात्र दो गज दूरी और मास्क का पालन करना भी जरुरी है। हमें इस महामारी के प्रति लोगों को जागरुक करना अति आवश्यक है जब तक इसकी कोई वैक्सीन नहीं आ जाती है या फिर भारत से यह संक्रमण पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता है। कोरोना बचाव एवं जागरुकता को लेकर छात्राओं द्वारा आयोजित किए गए मॉडल का निरीक्षण निर्णायक मंडल की सदस्या डॉ. वर्षा खानवलकर,डॉ. प्रीति ने करते हुए अपना अनुभव साझा किया।
वहीं डा. प्रीति ने बताया कि हमको कोरोना से जंग लड़ने के खातिर मास्क, सेनिटाइजर व दो गज दूरी का पालन करना आवश्यक है। साथ हमारे कालेज परिसर में भी कोरोना महामारी का विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए बच्चों को समय समय पर कोरोना के दुष्प्रभाव के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाने वाली छात्र शालू,प्रेमिका पाल,द्वितीय स्थान, वर्षिता, श्रेया गौतम,तृतीय स्थान ईरम वसीम, एकता कुमारी पाया है
आवश्यकता है
संवाददाताओं की तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
