Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस ने निकाली संदेश...

Kanpur News : किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस ने निकाली संदेश यात्रा


राष्ट्रीय धुन के साथ खेत खलिहान की रक्षा के लगे नारे

कानपुर (हि.स.)। नये कृषि कानूनों के​ खिलाफ विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने मंगलवार को संदेश यात्रा निकाली। कांग्रेसियों ने कहा कि किसानों के शांति प्रिय आंदोलन में कांग्रेस जन साथ हैं। सरकार को चेतावनी देते हुए कहा गया कि अगर सरकार ने किसानों की जायज मांग नहीं मानी और कृषि का काला कानून रद्द नहीं किया तो कांग्रेस जन जेल भरने का काम करेंगे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर महानगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में पार्टी के 136 वें स्थापना दिवस के अवसर कांग्रेसियों ने संदेश पद यात्रा निकाल किसानों के आंदोलन का जोरदार समर्थन किया। चमनगंज नाला रोड से निकली संदेश पदयात्रा यात्रा में कांग्रेस जन हांथों में तिरंगे झंडे थामे बैनर व राष्ट्रीय धुन के साथ किसानों खेत खलिहान की रक्षा के लिए नारे लगाते चल रहें थे। पदयात्रा को स्थानीय लोगों ने जगह—जगह रोक कर फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। वहीं मकानों की छतों से पुष्प वर्षा कर पदयात्रा में शामिल कांग्रेस का उत्साह वर्धन किया। संदेश पदयात्रा अजमेरी चौराहा, मो0 अली पार्क, प्रेमनगर चौराहा, बलखन्डेश्वर मंदिर, पी रोड़, सीसामऊ व गोपाल टाकीज़ होते हुए लेनिल चौराहे पर जाकर समाप्त हुआ। हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि आज पूरे देश का किसान अपने खेत खलियान को लेकर आंदोलित है। राजधानी दिल्ली किसानों से घिरी हुई है, सारा जनजीवन अस्त व्यस्त हैं न जाने कितने किसानों की जाने चली गई है। देश का किसान भाजपा सरकार द्वारा लाए गए कृषि के काले कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहा है। केंद्र की क्रूर सरकार उनकी आवाज कुचलने के लिए बल प्रयोग कर रही है, जिसका देश का हर नागरिक विरोध कर रहा है। इस दौरान पूर्व सांसद राकेश सचान, पूर्व विधायक संजीव दरियावादी, निजामुद्दीन खां, एकबाल अहमद, अशोक धानविक, कमल शुक्ला बेबी, कमल जायसवाल, महेंद्र त्रिपाठी पुत्तू, ग्रीनबाबू सोनकर, नौशाद आलम मंसूरी, अवनीश सलूजा आदि मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular