Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News :कांग्रेस के बहकावे से न आए किसान, बातचीत से निकाले...

Kanpur News :कांग्रेस के बहकावे से न आए किसान, बातचीत से निकाले समाधान – स्वतंत्र देव सिंह

— प्रदेश में युवाओं को मतदाता बनवाकर 2022 की पार्टी की फिर बनाए सरकार 

कानपुर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर कमिश्नरी की आठ जिला इकाइयों के मंडल प्रभारियों एवं जिला अध्यक्षों की बैठक आज प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लेने कानपुर पहुंचे। यहां पर एक होटल में दो सत्रों में चार—चार जिला इकाइयों की अलग-अलग बैठकों की गई। इस दौरान उन्होंने किसान आंदोलन को कांग्रेस पार्टी का षड़यंत्र बताया। कहा कि किसानों को बरगला कर कांग्रेस पार्टी राजनीति कर रही है। 
उन्होंने कहा कि किसान भाईयों से हमारी सरकार बातचीत के जरिए हल निकालने की ओर कदम बढ़ा रही है और जल्द ही किसान कांग्रेस के छलावे से निकलकर समाधान के रास्ते पर निकलकर सरकार के साथ हल निकाल लेंगे। बैठक को आगे बढ़ाते हुए अध्यक्ष ने औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर दक्षिण, कानपुर उत्तर, कानपुर ग्रामीण, कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारियों से कहा कि हम सब को अपने मंडल में 2022 का विधानसभा चुनाव जीतना है और इसके लिए हमें अभी से तैयारी करनी है। आप सभी मंडल प्रभारी गण मंडल में भाजपा के कार्य का विस्तार करें। 
भारतीय जनता पार्टी आपके मंडल में एक सर्वव्यापी सर्वस्पर्शी पार्टी बने इसके लिए आपको सेक्टर और बूथ पर काम करना है। सभी मंडल प्रभारियों को महीने में कम से कम 4 दिन अपने मंडल में संगठनात्मक प्रवास करना चाहिए। इस समय मतदाता सूची संवर्धन का भी काम चल रहा है हम सब की यह जिम्मेदारी है कि जो युवा 18 वर्ष के हुए हैं उनका नाम मतदाता सूची में जुड़ जाए तथा जिन लोगों के नाम सूची में छूटे हुए चल रहे हैं उनके नाम भी सूची में जुड़ जाएं। यदि मतदाता के विवरण में किसी प्रकार का शुद्धीकरण होना है तो वह काम भी हम सब के माध्यम से हो जाए। 
बूथ पर भारतीय जनता पार्टी मजबूत बने इसके लिए जो पार्टी के द्वारा बूथ पर 6 कार्यक्रम अनिवार्य किये गए हैं वह सभी आयोजित हो उनको कराना भी मंडल प्रभारियों की जिम्मेदारी है। जिसमें 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस, 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती, 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बलिदान दिवस, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती, 25 दिसंबर अटल जी की जयंती पर सुशासन दिवस तथा 11 फरवरी को विशेष कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्रभक्त एवं देव तुल्य कार्यकर्ता है। हम सब को उनका ध्यान रखते हुए पार्टी के काम को आगे बढ़ाना चाहिए। 
बैठक कि अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को जो कि क्षेत्र स्तर के ऊपर के हैं, उनको मंडल प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी है। इससे यह सिद्ध हो जाता है कि मंडल भाजपा की एक महत्वपूर्ण इकाई है। प्रदेश अध्यक्ष ने हम सबको जो जिम्मेदारी दी है वह हम पूरी करके भाजपा को हर मोर्चे पर विजय दिलाएंगे।
बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी ने किया वंदे मातरम का गायन क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पाण्डेय ने किया। यहां प्रमुख रूप से मुखलाल पाल, अनीता गुप्ता, अनिल यादव, शिव महेश दुबे, पवन प्रताप सिंह, मोहित सोनकर, सुनील तिवारी, आनंद राजपाल, राजेश सिंह भदौरिया, डॉ बीना आर्या पटेल, सुनील बजाज, अविनाश सिंह चौहान, अनूप अवस्थी, दीप अवस्थी, श्रीराम मिश्रा, अजय धाकरे, नरेंद्र राजपूत, रूपेश गुप्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular