कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद के अकबपुर थानाक्षेत्र में कच्छे को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया। विवाद में एक युवक ने दूसरे की चाकू गोदकर हत्या कर दी। हत्या करके युवक फरार हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को मुदकमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्त में लग गई है।
रानियां इंड्रस्ट्री एरिया में संचालित साइड नम्बर दो में वक मैन्युफैक्चरिंग कम्पनी के काम करने वाले मजदूर विवेक शुक्ला जो कि बहराइच के मर्दनपुर का रहने वाला था। उसका उसके साथी अजय से गुरुवार को कच्छे को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसपर अजय ने विवेक को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई । पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
Kanpur News : कच्छे को लेकर दो युवकों में विवाद, एक की मौत
RELATED ARTICLES
