Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : ऑर्डिनेंस कर्मी ने फैक्ट्री के अंदर लगाई फांसी, जांच...

Kanpur News : ऑर्डिनेंस कर्मी ने फैक्ट्री के अंदर लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

– बुधवार को काम खत्म होने के बाद घर जाने के बजाए फैक्ट्री में ही रुक गया था मृतक कर्मचारी

कानपुर (हि.स.)। अर्मापुर थानाक्षेत्र स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में गुरुवार को उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब ड्यूटी करने पहुंचे कर्मियों ने साथी कर्मी का फैक्ट्री में शव फांसी के फंदे से लटका देखा। सूचना पर पहुंची फैक्ट्री सुरक्षा में लगा स्टॉफ व आलाधिकारी पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी गई है। 
अर्मापुर स्टेट टाइप वन में बने सरकारी आवास में रहने वाले रोज अली (55) आर्डिनेंस फैैक्ट्री में काम करते थे। परिवार में पत्नी अनीसुन निशा, तीन बेटे और बेटी हैं। बुधवार को ओएफसी कर्मी रोज अली रोजना की तरह फैक्ट्री पर ड्यूटी करने गए थे। शिफ्ट खत्म होने के बाद शाम को साथी कर्मचारी तो घर चले गए, लेकिन वह अंदर ही रुक गए। गुरुवार को कर्मचारी जब ड्यूटी करने पहुंचे तो अंदर रोज अली का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। घटना देख कर्मचारियों के होश उड़ गए और उन्होंने घटना की जानकारी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट को दी। 
फैक्ट्री के अंदर कर्मचारी के फांसी लगाए जाने की सूचना पर सुरक्षा संभाल रहे जवान व आलाधिकारी पहुंच गए। उन्होंने अर्मापुर पुलिस व परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और साथी कर्मियों से पूछताछ की। इस बीच परिजन भी आ गए और शव से लिपटकर रोने-बिलखने लगे। 
अर्मापुर थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि कर्मचारी के आत्महत्या किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular