कानपुर (हि.स.)। नवम्बर माह में चलने वाला यायायात माह आज से समाप्त हो रहा है। इसके मद्देनजर यातायात के प्रति लोगों को जागरुकता के लिए पूरे शहर में अलग-अलग जगहों पर कैम्प लगाया गया। यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और इस दौरान जिसके पास हेलमेट नहीं थे उन्हें एसपी यातायात ने हेलमेट देकर सड़क सुरक्षा व जीवन रक्षा के लिए जागरुक किया।
पुलिस अधीक्षक यातायात बसंत लाल ने बड़ा चौराहा से बिना हेलमेट पहनकर गुजर रहे लोगों को रोककर यातायात के नियमों के बारे जानकारी दी। कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग जरुर करें। हेलमेट को बोझ या कानूनी बाध्यता न समझे और हेलमेट के बिना दुर्घटना प्राणघातक हो सकती है। हेलमेट की आदत परिवार की चाहत है। हेलमेट लगाये और सुरक्षित घर पहुंचे। यातायात पुलिस ने लोगों को जागरुक किया। बेतरतीफ वाहन चला रहे लोगों का चालान भी किया। इस दौरान यातायात पुलिस अधीक्षक ने जो वाहन सवार हेलमेट नहीं लगाये थे उन्हे हेलमेट पहनाया और सुरक्षित रहने का संदेश दिया। इस दौरान टीआई राजवीर सिंह, टीएसआई चन्द्रपाल, मेजर ट्रैफिक लाइन सुधीर रावत, कांस्टेबल रजनीश और सुनील मौजूद रहें।
Kanpur News : एसपी ने हेलमेट देकर वाहन सवारों को सुरक्षित रहने का दिया संदेश
RELATED ARTICLES
