Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : एक तरफा प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने किशोरी...

Kanpur News : एक तरफा प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने किशोरी की गला रेतकर की हत्या

कानपुर देहात (हि.स.)। डेरापुर थाना क्षेत्र में सोमवार को खेत गई किशोरी की एक युवक ने एक तरफा प्रेम के चलते चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। बीच-बचाव में चचेरी बहन भी घायल है। इस बीच मौका पाकर घायल युवती अपनी जान बचाकर घटना की जानकारी परिवार को दी। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 

डेरापुर थानाक्षेत्र के बलहरामऊ गांव में रहने वाली एक शिक्षक की 17 वर्षीय बेटी सोमवार को अपनी चचेरी बहन के साथ खेत गई थी। इस बीच गांव का ही युवक दिनेश कुमार उनके पीछे खेता पहुंच गया और किसी बात को लेकर उनसे झगड़ा करने लगा। कहासुनी के दौरान दिनेश ने किशोरी पर चाकू से हमला कर दिया। किशोरी के साथ आई उसकी चचेरी बहन ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने उस पर भी हमला कर दिया। युवती जान बचाकर मौके से भाग निकली और पूरी घटना की जानकारी घरवालों को दी। मौके पर जब घर वाले पहुंचे तो वो युवक को पकड़ लिया। 

सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते वक्त किशोरी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दिनेश को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।  

पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी ने बताया कि युवती की हत्या करने वाला युवक उसके गांव का ही रहने वाला दिनेश है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह युवती से एक तरफा प्रेम करता था, लेकिन जब उसने अपने प्रेम का इजहार किया तो झगड़ा हो गया। आवेश में आने के बाद उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया है। युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular