Thursday, January 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : आस्पाल में आग की घटना पर मुख्यमंत्री ने मांगे...

Kanpur News : आस्पाल में आग की घटना पर मुख्यमंत्री ने मांगे तथ्य

लखनऊ (हिं. स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी  आदित्यनाथ ने कानपुर के हृदय रोग संस्थान में आग की दुर्घटना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन से सभी घायलों को समुचित इलाज  के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने इस संबंध में तथ्य प्रस्तुत करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही इस घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति  भी गठित की हैै। समिति में डी. जी.फ़ायर सर्विस, आयुक्त कानपुर मंडल और प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा शामिल होंगे। समिति तत्काल मौक़े पर जाकर संपूर्ण तथ्यों की जाँच करेगी। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जैसे पूर्व में सभी अस्पतालों में अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए थे, उनकी पुनः जाँच करा ली जाए ताकि इस तरह की दुर्घटना कहीं अन्य अस्पताल में न हो। 

RELATED ARTICLES

Most Popular