कानपुर (हि.स.)। क्रिसमस पर्व को लेकर गिरिजाघरों में तैयारियां शुरु हो गयी है। इस बार कोरोना माहमारी को देखते हुए गिरिजाघरों में आम नागरिकों को लिए पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। सिर्फ सदस्य ही गिरिजाघरों में आकर अपनी प्रार्थनाएं कर सकते हैं। यह सदस्य भी कोविड-19 को लेकर जारी किए गए निर्देशों का पालन करेंगे।
क्राइस्ट चर्च, मैथाडिस्ट, ग्वालटोली चर्च, कैंट में बने चर्च समेत सभी गिरिजाघरों में रंग रोगन, और रंग-बिरंगी झालरों की सजावट की जा रही है। यहां के प्रबंधकों का कहना है कि गिरिजाघरों में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी है। इस बार 24 दिसम्बर की रात 12 बजे गिरिजाघरों में प्रभू ईशू की प्रार्थनाएं नहीं होगी। अगले दिन सुबह 25 दिसम्बर को आराधना की जायेगी।
कोविड-19 का किया जायेगा पालन
मैथाडिस्ट चर्च के पादरी जेजे ओलिवर ने बताया कि प्रार्थना सुबह नौ बजे शुरु की जायेगी और इसको लेकर सारे बंदोबस्त कर लिए गये हैं। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के आदेशानुसार शारीरिक दूरी और मास्क का उपयोग किया जायेगा। खास बात यह है कि इस बार चर्च के सदस्य ही यहां पर आकर प्रार्थनाएं कर सकते हैं।
