Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur news : अस्पताल में नवजात बच्चे की चोरी के लिए घुसा...

Kanpur news : अस्पताल में नवजात बच्चे की चोरी के लिए घुसा चोर, पिता को धक्का देकर भागा


– घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद, तलाश में जुटी पुलिस

कानपुर (हि.स.)। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में शनिवार को चोर घुस गया और नवजात बच्चे को चुराने का प्रयास किया। इसी बीच पिता की नींद खुल गयी तो चोर को पकड़ने का प्रयास किया पर वह धक्का देकर भागने में सफल रहा। घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी और तहरीर के आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुट गयी। 
औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के रहने वाले अनिरुद्ध सिंह ने गर्भवती पत्नी को कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पत्नी ज्योति ने दो दिसम्बर को अस्पताल में बेटे को जन्म दिया और जच्चा का इलाज चल रहा है। अनिरुद्व के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 5ः00 बजे एक युवक चुपचाप कमरे में दाखिल हुआ और पत्नी के बेड के पास जाकर उसने बच्चे को उठाने की कोशिश की। इस पर आहट पाकर मेरी नींद खुल गई और बच्चे को चोरी करता देख उसको पकड़ने की कोशिश की तो वह धक्का देकर भाग निकला। अनिरुद्ध ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और थाने में जाकर तहरीर भी दी। पुलिस अधीक्षक पश्चिम डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपित को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular