Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : अराजकतत्वों ने भाजपा जिलामंत्री की पोस्टर पर लगाई...

Kanpur News : अराजकतत्वों ने भाजपा जिलामंत्री की पोस्टर पर लगाई कालिख पर हंगामा

कानपुर (हि.स.)। किदवई के गौशाला चौराहे भाजपा कानपुर दक्षिण के जिलामंत्री संजय कटियार के होल्डिंग से अराजकतत्वों ने खिलवाड़ कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। बुधवार को इससे नाराज पार्टी के पदाधिकारियों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर अराजकतत्वो की तलाश शुरू कर दी है।

गौशाला चौराहे के पास खम्बे में भाजपा कानपुद दक्षिण जिला मंत्री संजय कटियार नव वर्ष शुभकामना संदेश पर होल्डिंग लगी थी। होल्डिंग में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ दक्षिण जिलाध्यक्ष बीना आर्या पटेल की भी तस्वीर थी। मंगलवार देर रात अराजकतत्वों ने खम्बे पर लगी होल्डिंग में कालिख पोती दी। 

बुधवार पार्टी के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी होते ही वहां उनकी भीड़ इकक्टठा हो गई। पदाधिकारियों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर किदवई थाने में जमकर हंगामा काटा। पदाधिकारियों का कहना था कि होल्डिंग में उनके पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरे थी। राजकतत्वों ने होल्डिंग से खिलवाड़ कर नेताओं के सम्मान को ठेस पहुंचाया है। 

किदवई नगर थानाप्रभारी ने बताया कि मामले में भाजपा जिला मंत्री संजय कटियार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular