Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशKanpur News : अक्टूबर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर...

Kanpur News : अक्टूबर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर आईआईटी के वैज्ञानिकों का दावा

कोरोना महामारी की तीसरी लहर अक्टूबर से पहले नहीं आएगी। वहीं दूसरी लहर जुलाई माह तक लगभग पूरी तरह खत्म हो जाएगी। ऐसे में सरकार अभी से तैयारी कर थर्ड वेव के खतरे को कम कर सकती है। यह बात आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक, पद्मश्री व कंप्यूटिंग मॉडल से कोरोना की लहर को बताने वाले प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कही।

फर्स्ट वेव और सेकेंड वेव के डाटा रिपोर्ट के आधार पर प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने एक मॉडल तैयार किया है। इस मॉडल के आधार पर वे कोरोना का पीक और उसके उतार के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसी मॉडल के अनुसार जुलाई तक पूरे देश में कोरोना की स्थिति लगभग सामान्य हो जाएगी।

– सेकेंड वेव खत्म होने के बाद भी मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया जाना जरूरी है।
– अक्टूबर से पहले तक 90 फीसदी लोगों को वैक्सीनेशन हो जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular