महिला कल्याण विभाग ने दी योजनाओं की विस्तृत जानकारी
जागरूकता कार्यक्रम में हेल्पलाइन नंबर साझा, छात्राओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की प्रेरणा
संवाददाता
गोंडा। बेलसर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में महिला कल्याण विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला एवं बालिका से संबंधित योजनाओं, अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी प्रदान करना रहा। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने छात्राओं को आपात स्थिति में तुरंत सहायता के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर शिवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ तभी संभव है जब उनके बारे में जानकारी हो। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और स्पांसरशिप योजना की विस्तृत जानकारी दी और छात्राओं को इनसे जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
जेंडर स्पेशलिस्ट ज्योत्सना सिंह ने कहा कि बालिकाओं के लिए शिक्षा सबसे बड़ा साधन है, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों को पहचानने में मदद करता है। उन्होंने छात्राओं को यह संदेश दिया कि जागरूकता ही आगे चलकर समाज में बदलाव की कुंजी है।
वहीं जेंडर स्पेशलिस्ट राजकुमार आर्य ने कहा कि पढ़ी-लिखी और जागरूक बालिका ही भविष्य में सशक्त समाज का निर्माण कर सकती है। उन्होंने छात्राओं को हर परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखने और उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग करने की प्रेरणा दी।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पम्पलेट भी वितरित किए गए, जिनमें योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों का विवरण दर्ज था। कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डेन सविता मिश्रा के साथ अध्यापक सुमन पांडेय, बबिता गुप्ता, शशि और विन्ध्यवासिनी भी मौजूद रहीं।
अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए, ताकि छात्राओं को योजनाओं की सही जानकारी मिल सके और वे आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा सकें।

यह भी पढें : मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त सख्त, सुस्त विभागों पर नाराज़गी और फटकार
पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : अतुल द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 08619730058 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com
