Sunday, February 8, 2026
Homeराज्यIPS Transfer: 35 अधिकारियों का चौंकाने वाला तबादला

IPS Transfer: 35 अधिकारियों का चौंकाने वाला तबादला

CBI आरोपित अजय हिलोरी को सौंपी गई क्राइम ब्रांच की कमान!

IPS transfer में शामिल अजय हिलोरी रहे हैं पोंज़ी घोटाले के आरोपी

राज्य डेस्क

बंगलुरु। IPS transfers को लेकर कर्नाटक के प्रशासनिक गलियारों में जबरदस्त हलचल मचा दी है। इस बार कुल 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा में हैं अजय हिलोरी। अजय हिलोरी को बेंगलुरु क्राइम ब्रांच (सेंट्रल क्राइम ब्रांच) का प्रमुख नियुक्त किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इन्हें पहले 2020 में चर्चित IMA पोंजी घोटाले में सीबीआई द्वारा आरोपी बनाया गया था। हालांकि अगस्त 2023 में कर्नाटक हाई कोर्ट ने विभागीय जांच में बरी होने के बाद उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया था।

IPS transfer की सूची में चंद्रगुप्त को मौजूदा क्राइम ब्रांच प्रमुख पद से हटाकर नॉर्थ ईस्टर्न रेंज, कलबुर्गी का इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस बना दिया गया है। वहीं, एम.एन. अनुचेत को डीआईजी, रिक्रूटमेंट में भेजा गया और उनकी जगह कार्तिक रेड्डी को बेंगलुरु का नया ट्रैफिक जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस बनाया गया है। बेंगलुरु पुलिस के नए डिवीजनों के लिए भी डीसीपी की नई नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें नारायण एम. (इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी), अनीता भीमप्पा हदन्नवर (साउथ वेस्ट) और नागेश डी.एल. (नॉर्थ वेस्ट) शामिल हैं।

IPS transfer के तहत वर्तिका कटियार को बेल्लारी रेंज का डीआईजी, डी.आर. सिरी गौरी को राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो का एसपी, सुमन डी. पेन्नेकर को खुफिया विभाग का डीसीपी और कई अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस IPS transfer में कई पुराने अधिकारियों को संवेदनशील पदों से हटाया गया, जबकि नए और युवा अधिकारियों को अहम रोल सौंपा गया।

यह भी पढें: Mehak Pari obscene reels बनाने वाले 4 गिरफ्तार

कर्नाटक में IPS अधिकारियों के तबादले
इआदा मार्टिन मारबनियांग: पुलिस उपमहानिरीक्षक (प्रशासन), पुलिस मुख्यालय, बेंगलुरु
डॉ. अनूप ए. शेट्टी: पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), यातायात, पश्चिम डिवीजन, बेंगलुरु शहर
हकाय अक्षय मछिंद्रा: पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), सेंट्रल डिवीजन, बेंगलुरु
श्रीहरी बाबू बी.एल.: पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), अपराध-1, बेंगलुरु शहर
वर्तिका कटियार: पुलिस उपमहानिरीक्षक (बेल्लारी रेंज)
के.एम. शांताराजु: पुलिस अधीक्षक (एसपी), खुफिया विभाग
डी.आर. सिरी गौरी: पुलिस अधीक्षक (एसपी), राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो

के. परशुरामा: पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), व्हाइटफील्ड, बेंगलुरु
सुमन डी. पेन्नेकर: पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), खुफिया विभाग
शिव प्रकाश देवराजु: पुलिस अधीक्षक (एसपी), कर्नाटक लोकायुक्त
जयप्रकाश: पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), यातायात, बेंगलुरु उत्तर
सिमी मरियम जॉर्ज: पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), यातायात, बेंगलुरु दक्षिण
यतीश एन.: पुलिस अधीक्षक (एसपी), रेलवे
सैदुलु अदावथ: पुलिस अधीक्षक (एसपी), सीआईडी

शिवकुमार गुनारे: अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, बेंगलुरु
अमरनाथ रेड्डी वाई.: कमांडेंट, पहली बटालियन, कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस, बेंगलुरु
यशोधा वंतागोडी: पुलिस अधीक्षक (एसपी), हावेरी
एस.के. सौम्यलता: पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), शहर सशस्त्र रिजर्व मुख्यालय
अंशु कुमार: पुलिस अधीक्षक (एसपी), जेल
गुंजन आर्या: पुलिस अधीक्षक (एसपी), धारवाड़
बबासाब नेमागौड़: पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), बेंगलुरु उत्तर

गोपाल एम. ब्याकोड: संयुक्त निदेशक, फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी, बेंगलुरु
सिद्धार्थ गोयल: पुलिस अधीक्षक (एसपी), बागलकोट
रोहन जगदीश: पुलिस अधीक्षक (एसपी), गदग
शिवांशु राजपूत: पुलिस अधीक्षक (एसपी), केजीएफ
जितेंद्र कुमार दयामा: पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), कानून और व्यवस्था, मंगलुरु शहर
दीपन एम.एन.: पुलिस अधीक्षक (एसपी), उत्तर कन्नड़
जाह्नवी एस.: पुलिस अधीक्षक (एसपी), विजयनगर

IMA पोंजी घोटाले की पृष्ठभूमि में देखा जाए तो हिलोरी की नियुक्ति ने सबको हैरान कर दिया है। मंसूर खान के साथ कथित तौर पर 25 किलो सोना और 13 करोड़ रुपये रिश्वत के आरोपों से घिरे हिलोरी पर जबरदस्त राजनीतिक दबाव भी चर्चा का विषय बना। IPS transfer में ऐसे नाम शामिल होना कई सवाल खड़े करता है।

IPS transfer ने राज्य की राजनीति और पुलिस प्रशासन में नई बहस छेड़ दी है। आम जनता के बीच भी यह सूची खास चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस महकमे के भीतर भी कई अधिकारी इसे लेकर अपनी असंतुष्टि जाहिर कर रहे हैं। बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में क्राइम कंट्रोल के लिए इस तरह के IPS transfer का प्रभाव लंबे समय तक महसूस किया जाएगा।

यह भी पढें: Divya kakron: एक और खिलाड़ी ने लिया तलाक़ का फैसला!

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

नम्र निवेदन: सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। जानकी शरण द्विवेदी, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular