Monday, March 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयInternational News : शपथ ग्रहण से पहले कमला हैरिस ने कहा, मां...

International News : शपथ ग्रहण से पहले कमला हैरिस ने कहा, मां के कारण इस मुकाम तक पहुंची

वांशिगटन (हि.स.)। शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले अमेरिका की वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस ने भावुक मैसेज किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी मां को याद किया। उन्होंने अपनी मां की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा कि उन्हीं की वजह से आज ये मुकाम हासिल हुआ है।

यूएस की पहली भारतवंशी वाइस प्रेसिडेंट हैरिस ने लिखा कि ये पोस्ट उस महिला के लिए जो आज यहां मेरी मौजूदगी के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। मेरी मां श्यामला गोपालन हैरिस, जो हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। जब वे भारत से 19 साल की उम्र में यहां आई थीं तो उन्होंने शायद आज के हालात की कल्पना भी नहीं की होगी।

हैरिस ने कहा कि मां का अमेरिका में गहरा विश्वास था। इसीलिए मैं उनके बारे में सोच रही हूं। महिलाओं की पीढ़ियों के बारे में, ब्लैक महिलाओं के बारे में, एशियन महिलाओं के बारे में, श्वेत, लैटिन, अमेरिकी महिलाओं के बारे में, जिन्होंने इस देश में शुरू से ही आज के इस मौके के लिए रास्ता बनाया है। इन महिलाओं ने आजादी, न्याय और सभी के लिए बराबरी के लिए लड़ाई लड़ी, बलिदान दिए।

इनमें वो ब्लैक महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने ये साबित किया कि वो इस देश की रीढ़ हैं। इन सभी महिलाओं ने वोट देने के अधिकार की एक सदी से ज्यादा समय तक रक्षा की और आज भी अपने मौलिक अधिकारों के लिए लड़ रही हैं। वो लड़ रही हैं ताकि वोट कर सकें और उन्हें सुना जाए। मैं उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हूं।

Submitted By: Edited By: Virendra Singh

RELATED ARTICLES

Most Popular