Tuesday, February 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयInternational News : व्हाइट हाउस से विदा हुए ट्रंप

International News : व्हाइट हाउस से विदा हुए ट्रंप

– अमेरिका में आज से बाइडेन युग की शुरुआत, करीब 25 हजार नेशनल गार्ड तैनात

 – आखिरी बार एयरफोर्स विमान में सवार होकर फ्लोरिडा के लिए रवाना हुए 
अजीत तिवारी 

वाशिंगटन (हि.स.)। अमेरिका के लिए आज का दिन बेहद अहम है। जो बाइडेन आज 46वें अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण से पहले ही ट्रम्प ने व्हाइट हाउस छोड़ दिया और फ्लोरिडा के लिए उड़ान भर ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने कार्यकाल के समापन पर कहा कि ये 4 साल अविश्वसनीय रहे हैं। हमने एक साथ बहुत कुछ पूरा किया। अमेरिकी राजधानी में करीब 25 हजार नेशनल गार्ड तैनात करके सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
राष्ट्रपति ट्रम्प ने व्हाइट हाउस को छोड़ने से पहले कहा कि मेरे लिए 4 साल अविश्वसनीय रहे हैं। हमने एक साथ बहुत कुछ पूरा किया। मैं अपने परिवार, दोस्तों और अपने कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। लोगों को नहीं पता कि इस परिवार ने कितनी मेहनत की है।’हमारे पास दुनिया का सबसे महान देश और अर्थव्यवस्था है। कोरोना ने हमको बुरी तरह से प्रभावित किया था लेकिन हमने चमत्कार कर 9 महीने के अंदर कोरोना की वैक्सीन बना ली। डोनाल्ड ट्रंप ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपके लिए लड़ूंगा, मैं देखूंगा। इस देश का भविष्य इससे अच्छा नहीं रहा। मैं नई सरकार को बधाई देता हूं। इसके बाद वे आखिरी बार आखिरी बार एयरफोर्स विमान में सवार हुए और फ्लोरिडा के लिए रवाना हो गए।
अमेरिका में आज से बाइडेन युग की शुरुआत होने जा रही है। जो बाइडेन के साथ भारतीय मूल की कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। 6 जनवरी की हिंसा के बाद वॉशिंगटन डीसी में कड़ी सुरक्षा है। करीब 25 हजार नेशनल गार्ड अमेरिकी राजधानी में तैनात कर दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular