Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयInternational : बाइडेन ने भारतीय अमेरिकी किरण अहूजा को पर्सनल मैनेजमेंट ऑफिस...

International : बाइडेन ने भारतीय अमेरिकी किरण अहूजा को पर्सनल मैनेजमेंट ऑफिस का अध्यक्ष चुना

सुप्रभा सक्सेना

वॉशिंगटन (हि.स.)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय-अमेरिकी किरण अहूजा को पर्सनल मैनेजमेंट ऑफिस का अध्यक्ष चुना है। यह महत्वपूर्ण एजेंसी है जो संघीय नागरिकों की देखरेख करती है।

किरण मूल रूप से भारत से हैं और जॉर्जिया में पली-बढ़ी हैं। वह पेशे से वकील हैं। किरण ने अटलांटा के स्पेलमैन कॉलेज से बैचेलर डिग्री ली है।

किरण के अलावा राष्ट्रपति बाइडेन ने 24 भारतीय-अमेरिकी लोगों की बड़े पदों पर नियुक्ति की है। इन लोगों में नीरा टंडन भी शामिल हैं जिन्हें ऑफिस ऑफ बजट एंड मैनेजमेंट के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular