Tuesday, March 3, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयInternational : पाकिस्तानी पू्र्व क्रिकेटर शोएब मलिक की कार दुर्घटनाग्रस्त

International : पाकिस्तानी पू्र्व क्रिकेटर शोएब मलिक की कार दुर्घटनाग्रस्त

लाहौर (हि.स.) । पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक की कार रविवार को लाहौर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है पर मलिक को चोट नहीं आई है। शोएब मलिक ने खुद ट्वीट कर कहा कि वह पूरी तरह से ठीक हैं। 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये हादसा उस वक्त हुआ जब शोएब मलिक पाकिस्तान सुपर लीग के सीज़न सिक्स के ड्राफ्ट इवेंट से वापस अपने होटल लौट रहे थे। लाहौर के नेशनल हाई परफॉरमेंस सेंटर (एनएचपीसी) के पास एक रेस्टोरेंट के नजदीक एक ट्रक खड़ा था। उनकी तेज रफ्तार स्पोर्टस कार इस ट्रक से टकरा गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 
एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक शोएब मलिक इस कार में बैठे थे। मैंने उनका वीडियो लेने की कोशिश की लेकिन उन्होंने मुझसे ऐसा नहीं करने का अनुरोध किया। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि क्रिकेटर की स्पोर्ट्स कार एनएचपीसी से तेज स्पीड में निकली लेकिन वह कंट्रोल में नहीं थी जिसकी वजह से ये फिसल गई और जाकर ट्रक से टकरा गई। 

RELATED ARTICLES

Most Popular