Saturday, April 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयInternational : ताइवान के आजादी मांगने पर चीन ने दी जंग की...

International : ताइवान के आजादी मांगने पर चीन ने दी जंग की धमकी

पेइचिंग (हि.स.)। ताइवान की आजादी की मांग पर चीन ने युद्ध की धमकी दे डाली है। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू कियान ने कहा कि ताइवान की स्वतंत्रता का अर्थ युद्ध है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि उनके सशस्त्र बल उकसावे और विदेशी हस्तक्षेप का जवाब देने के लिए हरदम तैयार हैं। हाल में ही चीन के लड़ाकू विमानों ने ताइवान की वायुसीमा में घुसपैठ को तेज किया है। जिसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है।चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ताइवान में मुट्ठी भर लोग स्वतंत्रता की मांग कर रहे थे। हम उन ताइवान की स्वतंत्रता की मांग करने वाले तत्वों को चेतावनी देते हैं कि जो लोग आग से खेलते हैं वे खुद को जलाएंगे ।
स्वतंत्रता का ऐलान कर सकता है ताइवानचीन का मानना है कि ताइवान की लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार औपचारिक स्वतंत्रता की घोषणा की ओर बढ़ रही है। हालांकि, राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन पहले से ही कहती आ रही हैं कि ताइवान पहले से ही एक स्वतंत्र देश हैं, जिसे चीन गणराज्य कहा जाता है। उधर चीनी रक्षा मंत्रालय ने फिर कहा कि ताइवान चीन का एक अविभाज्य अंग है।
ताइवान में युद्धक विमानों के घुसपैठ पर यह बोला चीनचीनी वायुसेना की हालिया गतिविधियों के बारे में पूछे जाने पर यू कियान ने कहा कि ताइवान की खाड़ी में चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की सैन्य गतिविधियां वर्तमान सुरक्षा स्थिति को बनाए रखने और राष्ट्रीय संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई का प्रयास है। उन्होंने यह भी कहा कि चीनी सेना की गतिविधिया ताइवान की स्वतंत्रता में विदेशी उकसावे का जवाब हैं।

ताइवान की इन मिसाइलों से डरती है चीनी सेना

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ताइवान के पास इतनी ज्यादा मिसाइलें मौजूद हैं जो क्षेत्रफल के हिसाब से दुनियाभर में सबसे ज्यादा है। हालांकि ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने इन मिसाइलों की कुल संख्या को आजतक जारी नहीं किया है। ताइपे की चाइना टाइम्स अखबार के अनुसार, ताइवान के पास कुल 6000 से अधिक मिसाइलें हैं।

इन हथियारों में अमेरिका निर्मित मिसाइलों के अलावा ताइवान की स्वदेशी मिसाइलें भी शामिल हैं। जिसमें हवा से हवा, हवा से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें शामिल हैं। ताइवान के पास मिसाइल ही ऐसा हथियार है जिससे चीनी सेना खौफ खाती है और आजतक हमले के प्लान को अंजाम नहीं दे सकी है। क्योंकि, चीन के राष्ट्रपति से लेकर चीनी सेना के जनरल तक लगातार ताइवान पर हमले की धमकी देते रहे हैं।

अमेरिका की पैट्रियॉट एडवांस्ड कैपेबिलिटी – 3 (पीएसी-3) मिसाइल दुनिया की सबसे बेहतरीन डिफेंस सिस्टम में से एक है। यह मिसाइल डिफेंस सिस्टम दुश्मन की बैलेस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और लड़ाकू जहाजों को पल भर में मार गिराने में सक्षम है। सभी मौसम में दागे जाने वाली इस मिसाइल का निर्माण लॉकहिड मॉर्टिन ने किया है। यह मिसाइल इस समय पूरे अमेरिका, जर्मनी, ग्रीस, इजरायल, जापान, कुवैत, नीदरलैंड, सऊदी अरब, कोरिया, पोलैंड, स्वीडन, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, रोमानिया, स्पेन और ताइवान की सेना में शामिल है।

अमेरिका की ऑटोमेटिक सतह से हवा में मार करने वाला यह मिसाइल डिफेंस सिस्टम क्रूज मिसाइलों, ड्रोन, फिक्स विंग हवाई जहाज और हेलिकॉप्टरों के खिलाफ घातक कार्रवाई कर सकता है। इसका रडार दुश्मन के किसी भी प्रकार के हवाई हमले को रोकने में पूरी तरह सक्षम है।

Submitted By: Edited By: Prabhat Mishra

RELATED ARTICLES

Most Popular