Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाInspiration Day पर याद किए गए त्रिलोकी नाथ अग्रवाल

Inspiration Day पर याद किए गए त्रिलोकी नाथ अग्रवाल

त्रिलोकी नाथ अग्रवाल के योगदान को याद कर भावुक हुए व्यापारी नेता

Inspiration Day पर उमड़ा व्यापारियों का सैलाब, कहा-विरासत को नकारा नहीं जा सकता

संवाददाता

गोंडा। Inspiration Day के रूप में स्वर्गीय त्रिलोकी नाथ अग्रवाल की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों, समाजसेवियों और पत्रकारों का जमावड़ा देखा गया। अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल गोंडा के बैनर तले स्टेशन रोड स्थित त्रिलोकी इंटरप्राइजेज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में व्यापारी नेताओं ने अग्रवाल जी की संघर्षशील जीवनशैली और निःस्वार्थ संगठनात्मक सेवाओं को याद करते हुए उन्हें Inspiration Day का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धा सुमन अर्पण से हुई, जिसमें गोंडा के लगभग सभी प्रमुख व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि स्वर्गीय त्रिलोकी नाथ अग्रवाल का जन्म 4 जनवरी 1968 को एक व्यवसायिक परिवार में हुआ था और वे बचपन से ही समाज सेवा और व्यापारिक हितों के लिए सक्रिय रहे। उनके पिता रतन लाल अग्रवाल अनाज व्यापार से जुड़े थे और सामाजिक गतिविधियों में अग्रसर रहते थे।

Inspiration Day पर आयोजित इस आयोजन में उनके दोनों पुत्र राहुल अग्रवाल और ऋषभ अग्रवाल ने उपस्थित सभी महानुभावों का आभार जताया। वरिष्ठ व्यापारी नेता हामिद अली ने भावुक स्वर में कहा कि अग्रवाल जी के बिना व्यापार मंडल अधूरा महसूस होता है और उनकी भरपाई अब संभव नहीं है।

जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश आर्य ने स्मरण किया कि 19 जून 1986 को त्रिलोकी नाथ अग्रवाल को गोंडा व्यापार मंडल का संगठन मंत्री मनोनीत किया गया था। उन्होंने व्यापार मंडल का विस्तार न केवल जिला मुख्यालय, बल्कि जिले के कस्बों तक भी किया। उनके संगठनात्मक कौशल के कारण ही उन्हें प्रांतीय स्तर पर संगठन मंत्री, संयुक्त महामंत्री और प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी दी गई। इन पदों पर रहते हुए उन्होंने व्यापारिक हितों को सर्वोपरि रखते हुए अनेक उल्लेखनीय कार्य किए।

यह भी पढें : NISAR उपग्रह मिशन की Commissioning शुरू

Inspiration Day पर याद किए गए त्रिलोकी नाथ अग्रवाल

कार्यक्रम में Inspiration Day की महत्ता को रेखांकित करते हुए सपा नेता आदित्य पाल ने कहा कि उन्होंने राजनीति का ककहरा त्रिलोकी जी से सीखा और आज भी उनके मार्गदर्शन को जीवन में उतारने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं नगर प्रभारी अतीक अहमद मीनाई ने बताया कि नवीन सब्जी मंडी परिसर अग्रवाल जी की ही सोच और प्रयासों का परिणाम है।

वरिष्ठ व्यापारी राजीव रस्तोगी अपने संबोधन में भावुक हो गए और कहा कि अग्रवाल जी का योगदान अद्वितीय रहा, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष जसपाल सिंह सलूजा ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सामाजिक चेतना का प्रतीक बताया।

Inspiration Day पर आयोजित कार्यक्रम में जगदीश रायतानी, हामिद अली राईनी, भूपेंद्र आर्य, अतीक मनाई,अतीक हरमन, धनंजय त्रिपाठी, अमरनाथ गुप्ता, वरदान मल्होत्रा, सपा नेता नरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद स्वर्गीय सत्यदेव सिंह के सुपुत्र विवेक सिंह (गुड्डू भैया), रविंद्र श्रीवास्तव, विशाल अग्रवाल, जसपाल सलूजा, कौशल किशोर पाठक, कैलाश लाधवानी, अंकुर गर्ग, दिवाकर सोमानी, मंसूर शम्सी, मकसूद शमसी, संदीप मेहरोत्रा, जिंदर सिंह, दिलीप अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी, प्रिंस चौरसिया, जगत राम अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, महिला व्यापारी निशु सेठ और रीना सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में यह घोषणा की गई कि अब हर वर्ष 2 अगस्त को Inspiration Day के रूप में मनाया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी युवा व्यापार मंडल की टीम को सौंपी गई है। भाजपा नगर अध्यक्ष विशाल अग्रवाल ने भी अपनी टीम के साथ उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और इसे व्यापारियों की एकता और संघर्षों की प्रेरणा का दिन बताया।

यह भी पढें : PM Kisan 20th Installment: 9.7 करोड़ किसानों को मिला पैसा

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular