Sunday, March 1, 2026
HomeखेलInd vs Eng 3rd Test: इंग्लैंड की धमाकेदार वापसी से भारत मुश्किल...

Ind vs Eng 3rd Test: इंग्लैंड की धमाकेदार वापसी से भारत मुश्किल में

भारत ने गंवाए 4 विकेट, जीत के लिए अभी चाहिए 135 रन

खेल डेस्क

लॉर्ड्स! Ind vs Eng 3rd Test में इंग्लैंड ने चौथे दिन जबरदस्त वापसी करते हुए भारतीय खेमे में चिंता बढ़ा दी है। लॉर्ड्स टेस्ट इस समय हर क्रिकेट प्रशंसक की जुबान पर है। लॉर्ड्स टेस्ट में भारत ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर मात्र 58 रन बनाए हैं और अभी भी उसे जीत के लिए 135 रन की दरकार है।

इंग्लैंड की ओर से ब्रायडन कार्स ने Ind vs Eng 3rd Test में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए दो अहम विकेट झटके, जबकि बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर को एक-एक सफलता मिली। भारतीय टीम की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही और दर्शकों में गहरा असंतोष देखने को मिला। यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। करुण नायर भी 14 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान शुभमन गिल 6 रन बनाकर कार्स का शिकार बने। स्टोक्स ने आकाशदीप को क्लीन बोल्ड कर भारत को चौथा झटका दिया।

यह भी पढें: Railway CCTV security: अब हर कोच में होगा डिजिटल पहरा

पहली पारी में इंग्लैंड और भारत दोनों ने ही 387 रन बनाए थे, जिससे Ind vs Eng 3rd Test बेहद रोमांचक मोड़ पर आ गया है। इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 रन पर सिमट गई, जिसमें जो रूट ने सबसे ज्यादा रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके। इंग्लैंड की दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज ने पहले बेन डकेट (12) और फिर ओली पोप (4) को आउट कर टीम को शुरुआती झटके दिए। नीतीश रेड्डी ने जैक क्रॉउली (22) को पवेलियन भेजा। आकाशदीप ने हैरी ब्रूक (23) को शानदार गेंद पर आउट किया।

Ind vs Eng 3rd Test में जो रूट ने 40 रन बनाए, लेकिन वो ज्यादा देर नहीं टिक सके। जेमी स्मिथ (8) को सुंदर ने बोल्ड कर दिया। बेन स्टोक्स ने 33 रन बनाए और फिर सुंदर की गेंद पर पवेलियन लौट गए। ब्रायडन कार्स (1), क्रिस वोक्स (10) और शोएब बशीर (2) को भी सटीक गेंदबाजी से आउट किया गया। जोफ्रा आर्चर 5 रन पर नाबाद रहे। भारत के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती पांचवें दिन के खेल में इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना करते हुए 135 रन बनाना और मैच जीतना है। केएल राहुल 33 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं!

Ind vs Eng 3rd Test ने पूरे मैच को नई दिशा दे दी है। अब देखना यह होगा कि भारत आखिरी दिन किस रणनीति से मैदान में उतरता है और क्या वह Ind vs Eng 3rd Test के दबाव को तोड़कर जीत हासिल कर पाता है या नहीं।

यह भी पढें: Radhika Yadav murder case: इस झूठे ताने से तंग पिता ने ले ली जान!

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से .. तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular