Sunday, February 8, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाIncome Tax Raid से मचा हड़कंप: ITR Refund घोटाले की जांच में...

Income Tax Raid से मचा हड़कंप: ITR Refund घोटाले की जांच में जुटी टीम

कर्मचारियों के नाम पर भारी फर्जीवाड़े की आशंका, Income Tax Raid से उभरी गड़बड़ी

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। Income Tax विभाग की टीम ने शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित एक टैक्स प्रैक्टिशनर के घर और कार्यालय पर शुक्रवार को Raid कर करोड़ों रुपये के ITR Refund घोटाले की परतें खोलनी शुरू कर दी हैं। Income Tax Raid की इस कार्रवाई से जिले भर में शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों और टैक्स सलाहकारों में खलबली मच गई है।

यह Income Tax Raid टैक्स प्रैक्टिशनर अरविंद कुमार पांडेय के घर और दफ्तर पर की गई है, जो रामायण भवन में स्थित है। वे जिले के सैकड़ों प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के साथ-साथ अन्य सरकारी कर्मचारियों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने, कटौती और रिफंड का काम कर रहे थे। आयकर अधिकारियों को शिकायत मिली थी कि इन रिटर्न्स में भारी गड़बड़ी कर फर्जी रिफंड प्राप्त किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक की जांच में लगभग सात हजार से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों के ITR Refund में हेराफेरी की पुष्टि हुई है। इस मामले में करोड़ों रुपये के गबन की आशंका जताई जा रही है। Income Tax Raid के दौरान कंप्यूटर, लैपटॉप, पेनड्राइव, ऑफिस फाइलें और दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

टीम के अधिकारियों ने Income Tax Raid के दौरान अरविंद पांडेय के आठ कर्मचारियों से भी अलग-अलग पूछताछ की है। दस्तावेजों और डिवाइसेस में मिली जानकारी के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। आयकर विभाग ने खास तौर पर उन मामलों को चिन्हित किया है जिनमें कम टैक्स कटौती या गलत सूचना देकर रिफंड हासिल किया गया।

यह भी पढें : DM ने Flood Inspection में दिए प्रभावितों को राहत दिलाने के सख्त निर्देश

Income Tax Raid से मचा हड़कंप: ITR Refund घोटाले की जांच में जुटी टीम

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दस्तावेजों की प्राथमिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि फर्जी या भ्रामक अभिलेखों का उपयोग कर टैक्स रिटर्न दाखिल किया गया और सरकार से गलत तरीके से रिफंड प्राप्त किया गया। हालांकि, विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि Income Tax Raid की कार्रवाई के दायरे में और भी कई टैक्स प्रैक्टिशनर आ सकते हैं।

टीम का यह अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। किसी को भी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। डिजिटल डेटा की जांच के लिए विशेषज्ञों की भी सहायता ली जा रही है ताकि रिफंड से जुड़े हर लेनदेन की गहराई से पड़ताल की जा सके। इससे पहले, 14 जुलाई को गोंडा शहर के बेलसर रोड स्थित पूरे शिवा बख्तावर में एक अन्य टैक्स सलाहकार सचिन मिश्र के ऑफिस बालाजी एसोसिएट पर भी Income Tax Raid हुई थी। वहां भी 15 घंटे चली छानबीन में कई फर्जीवाड़ों का खुलासा हुआ था, जिनमें राजनीतिक दलों को चंदा दिखाकर रिफंड का गबन किया गया था।

गोंडा में Income Tax Raid की यह दो प्रमुख घटनाएं दर्शाती हैं कि आयकर विभाग अब टैक्स फाइलिंग में होने वाली गड़बड़ियों पर गंभीरता से नजर रख रहा है। इस अभियान से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि यह केवल शुरुआत है और जल्द ही और कई नाम सामने आ सकते हैं। जिले के शिक्षकों, कर्मचारियों और टैक्स से जुड़े व्यवसायियों में इस Raid के बाद भय और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आयकर विभाग की अगली कार्रवाइयों पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।

यह भी पढें : NISAR उपग्रह मिशन की Commissioning शुरू

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular