गोण्डा।
दुर्गा पूजा और अन्य त्यौहारों को लेकर आज एसडीएम सदर आईएएस सूरज पटेल ने कुछ अलग अंदाज में सुरक्षा व्यवस्था के साथ सौहार्द का पाठ पढ़ाया। उन्होंने पुलिस कर्मियों और सभ्रातों के साथ अलग अलग थानों और कोतवाली में बैठक कर सबको एकजुटता का संदेश भी दिया। एसडीएम श्री पटेल ने साफ कहा हर त्योहार सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं इसलिए सभी एकता का परिचय देते हुए एक दूसरे का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था शासन और प्रशासन की पहली प्राथमिकता है इसके साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस कर्मियों के साथ लोगों और आयोजकों को कोरोना गाईड के पालन के लिए भी सचेत किया। कहा अभी जागरूकता आवश्यक है इसलिये इसमें कोताही न बरते। उन्होंने आज थाना कोतवाली देहात , थाना खरगूपुर , थाना इटियाथोक में दुर्गा पूजा एवं अन्य आगामी त्योहारों से संबंधित बैठक की। बैठक में आयोजको के साथ वार्ता की गई और सभी निर्देशों के पालन संबंधी कड़े निर्देश दिए गए ।इस अवसर पर सभी थानों के पुलिस बल की भी ब्रीफिंग की गई ।
विशेष रूप से कोरोना नियमों , महिला सुरक्षा , सामाजिक सौहार्द सम्बन्धी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से प्रशासन के अधिकारियों का दौरा जारी रहेगा। कहीं भी किसी को दिक्कत आए तो संबधित थाने और हेल्प लाइन नम्बरों का इस्तेमाल कर सकता है।

