हृदय गति रुकने से आरक्षी की मौत

हिंदुस्तान : गोंडा संक्षिप्त

हार्ट अटैक से आरक्षी की मौत

संवाददाता

गोंडा। जिले के खोड़ारे थाने में तैनात आरक्षी जनार्दन सिंह का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। मूल रूप से उन्नाव निवासी जनार्दन मात्र 30 वर्ष के थे। उनकी असामयिक मौत से विभाग में शोक है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल की अगुवाई में पुलिस लाइन में शोक परेड कर श्रद्धांजलि दी गई। शव को पुष्पचक्र अर्पित कर उनके पैतृक गांव रवाना किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मनोज रावत, सीओ लाइन उदित नारायण और प्रतिसार निरीक्षक अजय प्रताप समेत कई अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।

20a 1
मृत आरक्षी के पिता से बात कर रहे एसपी विनीत जायसवाल।

पत्नी और साढू से त्रस्त युवक
गोंडा। धानेपुर क्षेत्र के राम सुरेश यादव ने पत्नी और उसके साढू द्वारा धमकाने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि पत्नी का अवैध संबंध जीजा दशरथ से है, जिसने मारपीट कर मेरठ जैसी घटना की धमकी दी। सुरेश ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन तीन दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी संयुक्त खाते से कमाई खर्च करती रही और अब बच्चों को लेकर जीजा के साथ रह रही है। सुरेश ने जान का खतरा जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढें: पुराने वाहन नहीं भरवा सकेंगे ईंधन

20 3

कटरा पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को दबोचा
गोंडा। जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार सुबह दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में जलील खां और त्रिलोकी सिंह शामिल हैं, जो लंबे समय से फरार थे। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह के अनुसार, दोनों को क्षेत्र से दबोचा गया और न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संजय रॉय और आरक्षी चंदन मिश्रा की अहम भूमिका रही।

सपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
गोंडा। समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। सपा नेता विनय तिवारी की ईडी गिरफ्तारी के विरोध में नारेबाजी हुई। कार्यकर्ताओं ने बंद पड़ी ट्रेन और अल्ट्रासाउंड सेंटर चालू कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने जांच एजेंसी की भूमिका को पक्षपातपूर्ण बताते हुए ब्राह्मण उत्पीड़न का आरोप लगाया। गौशालाओं में भ्रष्टाचार की जांच की भी मांग की गई।

दो शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार
गोंडा। नवाबगंज पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी रिजवान अहमद और सलीम पर आरोप है कि उन्होंने जानवरों को पिलर में बांधकर बेरहमी से पीटते हुए पिकअप में लादा और विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने 24 घंटे में कार्रवाई कर दोनों को जेल भेजा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

20b

यह भी पढें: महिला और दो मासूमों की दम घुटने से मौत!

पोर्टल की सभी खबरों को पढ़ने के लिए हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h अथवा यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से: तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com

error: Content is protected !!